RANCHI:गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरुनानक देवजी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय समागम के तहत सोमवार रात 8.30 बजे से गुरुद्वारा साहिब कृष्णा नगर कॉलोनी में विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल एवं रेशमा गिरधर द्वारा करतारपुर करता बसे संतन के पासशबद गायन से हुई। विशेष तौर पर पधारे भाई गुरदीप सिंह जी अबोहर वाले ने धन नानक तेरी बडी कमाईव सबते बडा सतगुर नानक जिन कल राखी मेरी शबद गायन किया, जिससे साध संगत को मंत्रमुग्ध हो गए। मंच संचालन मनीष मिढा ने किया।

गुरु का अटूट लंगर चला

10.30 बजे से गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया। लंगर की सेवा में अशोक गेरा, राजकुमार सुखीजा, अर्जुन दास मिढा, सुरेश मिढा, हरीश मिढा, अनूप गिरधर एवं विनोद सुखीजा तथा जोड़े की सेवा में बसंत काठपाल, प्रेम मिढा, पुरुषोत्तम सरदाना, लक्ष्मण अरोड़ा तथा उर्वशी मिढा की विशेष भूमिका रही। सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कल गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन सुबह का दीवान 8 से 10 बजे तक चलेगा, जिसमें हुजूरी रागी जत्था दरबार साहिब भाई साहब भाई पवनदीप सिंह जी कानपुरी शब्द कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे