मारियुपोल (एपी)। रूस-यूक्रेन युद्व में एक मानवता का शर्मशार कर देने वाला रूप दिखाई दिया। जब रूस द्वारा यूक्रेन के मारियुपोल में एक मैटरनिटि अस्पताल में बमबारी की गई। जिसके बाद एपी पत्रकारों द्वारा बुधवार को शूट किए गए वीडियो और तस्वीरों में खून से लथपथ महिला को अपने लोअर एबडोमेन को सहलाते हुए देखा गया वो बमबारी से सदमे थी जो उसके मुरझाये चेहरे से समझ आ रहा था। आनन -फानन में महिला को वहां से दूसरे अस्पताल में ले जाया गया, जो उससे करीब था, जहां डॉक्टरों ने उसे जिंदा रखने के लिए कड़ी मेहनत की। यह यूक्रेन के खिलाफ रूस के अब तक के 19 दिनों के युद्ध में अब तक के सबसे भयानक क्षणों में से था।

30 मिनट में मां ने भी तोड़ा दम
यह महसूस करते हुए कि वह अपने बच्चे को खो रही है, महिला ने डाॅक्टर्स से कहा कि "मुझे भी मार डालो!" सर्जन तिमूर मारिन ने बताया कि महिला के इंटरनल इंजरी काफी थी, डॉक्टरों ने सिजेरियन सेक्शन से बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसमें "जीवन के कोई लक्षण नहीं" दिखाई दिए, वह पहले से ही मर चुका था। फिर, उन्होंने माँ पर ध्यान दिया लेकिन उसने भी 30 मिनट में दम तोड़ दिया और दोनों मर गए। बुधवार के हवाई हमले के बाद हंगामे के बीच डॉक्टरों के पास महिला का नाम लिखने का भी समय नहीं था। इससे पहले उसके पति और पिता उसका शव लेने आए। डॉक्टरों ने कहा कि इसलिए वह मरियुपोल में मृतकों की बढ़ती संख्या के लिए खोदी जा रही सामूहिक कब्रों में दफन नहीं कर सके।

रूसी दूतावास ने तस्वीरों को "फर्जी " कहा
युद्ध अपराधों के आरोप में, रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि यूक्रेन के अस्पताल को आधार के रूप में इस्तेमाल करने के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया था, और कोई भी मरीज या मेडिकल कर्मचारियों अंदर नहीं था। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत और लंदन में रूसी दूतावास ने इन तस्वीरों और खबर को फेक बताया। 21 फरवरी 2022 को, रूस ने आधिकारिक तौर पर एलपीआर और डीपीआर रिपब्लिक में दो अलग-अलग क्षेत्रों को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता दे दी और 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर दिया। रूस-यूक्रेन युद्व में दोनों देशो ने एक दूसरे के कई टैकों को तबाह करने का और एक दूसरे के सैनिको को मार गिराने का दावा किया है हालांकि यूक्रेन के कीव में अभी भी युद्व चल रहा है।

International News inextlive from World News Desk