-मृतक दीपमाला का पति राजीव से दहेज को लेकर अक्सर विवाद होता था

-मायके वालों ने पति पर इलाज न कराने और हत्या करने का लगाया आरोप

BAREILLY:

इज्जतनगर के हेलिया ग्राम में सात माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार अक्सर दहेज की मांग करने वाले पति राजीव ने ही ख्7 वर्षीय पत्‍‌नी दीपमाला की हत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन महिला का शव देर से पहुंचने की वजह से मंडे को देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले में परिजनों और पति से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी।

अक्सर होती थी मारपीट

मृतक महिला दीपमाला की भाभी लक्ष्मी देवी ने बताया कि किला निवासी दीपमाला की करीब आठ वर्ष पहले इज्जतनगर के हेलियाग्राम में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति राजीव ने दीपमाला को घर से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहा था। दीपमाला के विरोध करने पर अक्सर वह मारता पीटता भी था। 8 वर्षीय अनमोल और म् वर्षीय रोहित दो बच्चे हैं। वहीं, वह सात माह से गर्भवती भी थी। गर्भवती दीपमाला का इलाज पति राजीव ने नहीं कराया। बताया कि पड़ोसियों ने बताया है कि कुछ दिन पहले दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दीपमाला की तबीयत खराब हो गई थी।