रांची (ब्यूरो)। रांची के उपायुक्त ने कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए जिले में हर प्रकार के प्राथमिक विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह अवकाश 2 जनवरी से 4 जनवरी तक रहेगा। उपायुक्त ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के संचालन के लिए भी समय निर्धारित किए हैं। बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी। इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है। इस बाबत रांची के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय की ओर से सभी प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों का निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कड़ाके की ठंड के चलते रांची के स्कलों में 4 जनवरी तक छुट्टी

चार दिनों तक छाए रहेंगे बादल

नए साल की शुरुआत बादल, धुंध और बारिश के बीच होगी। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। 1, 2 और 4 जनवरी को बारिश हो सकती है। गुरुवार को दो या दो से अधिक बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से रांची के अधिकतम तापमान में गिरावट व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। रांची में मैक्सीमम टेंपरेचर 21.6 व मिनिमम टेंपरेचर 5.8 रिकार्ड किया गया।

ranchi@inext.co.in

National News inextlive from India News Desk