वाशिंगटन (एएनआई)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपनी बेटी मालती मैरी की एक नई तस्वीर शेयर की। पीसी ने यह तस्वीर अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। प्रियंका के साथ उनकी एक फ्रेंड भी नजर आ रही है दोनों अपने बच्चों को गोद में लेकर पोज दे रही हैं। हालांकि प्रियंका ने अपने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। चेहरा छुपाने के लिए पीसी ने तस्वीर के ऊपर एक सफेद दिल वाला इमोजी जोड़ा।

2022 में बने माता-पिता
2018 में शादी के बंधन में बंधने वाले प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में शेयर किया था कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का घर पर स्वागत किया था। और मदर्स डे 2022 पर, प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की थी। तब प्रियंका ने एक बात भी शेयर की और बताया कि उनकी बेटी करीब 100 दिन तक एनआईसीयू में रही थी।

प्रियंका के पास हैं ये फिल्में
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स जैसे 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। बॉलीवुड में, वह फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ अभिनय करेंगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk