कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Priyanka Chopra Nick Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ इंडिया आई हुई हैं। रिसेंटली उन्होंने अपनी फैमिली के साथ जमकर होली भी खेली थी, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इसी बीच प्रियंका अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ अपनी कजिन बहन मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचीं।

मनारा चोपड़ा के बर्थडे बैश में priyanka chopra और जीजू nick jonas ने लूटी महफिल

फैंस को दिखा बहनों का प्यार
बता दें कि, बिग बॉस 17 की रनर-अप रही मनारा चोपड़ा ने 29 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मानारा ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए मुंबई में एक पार्टी होस्ट की। जहां पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी पहुंचे। कपल ने बर्थडे गर्ल मानारा चोपड़ा के साथ कई फोटो क्लिक कराई। दोनों बहनों के बीच का प्यार और क्लोजनेस देख फैंस को काफी ज्यादा अच्छा लगा।

मनारा चोपड़ा के बर्थडे बैश में priyanka chopra और जीजू nick jonas ने लूटी महफिल

सरगुन मेहता और रवि दुबे भी हुए शामिल
निक और प्रियंका के अलावा मनारा की बर्थडे पार्टी में एक और कपल ने लाइमलाइट लूटी। उनका नाम है सरगुन मेहता और रवि दुबे। एक तरफ जहां सरगुन ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी थी तो वहीं रवि दुबे व्हाइट आउटफिट में नजर आए।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk