कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Priyanka Chopra: रिसेंटली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ लॉस एंजिलस से भारत आई थीं। लोगों के कयास लगाए थे कि वो किसी इवेंट के चलते यहां पहुची है। हालांकि अब उनके विजिट की असली वजह सबके सामने आ गई है। दरअसल, एक्ट्रेस के कजिन भाई सिद्धार्थ चोपड़ा काफी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले उन्होंने अपनी होने वाली बीवी के साथ धूमधाम से रोका सेरेमनी की। जहां पूरा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस समेत परिवार इस नए रिश्ते का जश्न मनाता नजर आया।

कौन हैं नीलम उपाध्याय?
प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं। हालांकि, लेकिन इस बार उन्होंने अपने भाई और भाभी के रोका की खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए नए कपल को ढेरों बधाई दी हैं। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय के साथ रोका किया है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। नीलम उपाध्याय साउथ की एक्ट्रेस है, जिन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वहीं सिद्धार्थ चोपड़ा जाने माने प्रोड्यूसर हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk