नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस नेता व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जो शुक्रवार को 50 वर्ष के हो गए है। हालांकि कोरोना वायरस संकट और लद्दाख में 20 भारतीय सैनिकों की हत्या के कारण वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इस दाैरान कांग्रेस ने सभी राज्य इकाइयों से कहा है कि वे केक काटने और बैनर लगाने जैसी किसी भी उत्सव की गतिविधियों का आयोजन न करें। इसके बजाय पार्टी के सदस्यों से भोजन के पैकेट वितरित करने और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने का आग्रह किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी राज्य और जिला समितियों को भी उन 20 सैनिकों की याद में मौन पालन करने के लिए कहा है जो गलवान घाटी में मारे गए हैं।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 में हुआ था

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी सोनिया गांधी के दो बच्चों में से बड़े हैं। उनकी एक छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल गांधी ने 1991 में अपने पिता राजीव गांधी को खो दिया था। मिड में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक चुनावी रैली में तमिल टाइगर्स द्वारा पिता की हत्या कर दिए जाने के बाद राहुल फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज भेजे गए थे।

2004 में राजनीति में अपना कदम रखा राहुल ने

राहुल गांधी ने 2004 में राजनीति में अपना कदम रखा और उस साल हुए आम चुनावों में अमेठी से जीत भी हासिल की। यह उनके पिता राजीव गांधी की सीट थी। राहुल गांधी 2009 और 2014 में फिर से यहां से जीते थे। 20 जनवरी, 2013 को जयपुर में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष के रूप में अपना पहला भाषण दिया था।राहुल ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

National News inextlive from India News Desk