ऐसा हुआ वाक्या
इस दौरान कुछ कहकर रणवीर ने सबको चौंका दिया। दरअसल यहां वह बोले कि वह पाकिस्तानी फिल्म में काम करना चाहते हैं। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि अच्छी कहानी हो और बढ़िया फिल्म हो, तो वह बिल्कुल काम कर सकते हैं। अब इसे सुनकर पाकिस्तानी मीडिया का रिएक्शन तो नहीं मालूम, लेकिन भारत में सब जरूर चौंक गए हैं। खासतौर पर रणवीर के फैन्स। इनमें से कुछ ये सुनकर खुश भी हैं और कुछ परेशान।

एक बार फिर ये जोड़ी होगी सामने
याद दिलाते चलें कि फिल्म 'तमाशा' में रणवीर और दीपिका की हिट जोड़ी एकबार फिर से पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में है। दोनों ने इससे पहले फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में साथ में काम किया है। दोनों की जोड़ी को इस फिल्म में दर्शकों ने खूब पसंद भी किया और फिल्म काफी हिट भी रही थी।

दर्शकों को है इंतजार रणवीर के फैसले का
बताते चलें कि इसके बाद रणवीर कपूर जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'जग्गा जासूस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके आपोजिट कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रणवीर की आगामी दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री के साथ इंतजार है। इसी के साथ अब उनको इंतजार है रणवीर के आगे के फैसले का।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk