रवींद्र जडेजा
भारत के आलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का नया बंगला तैयार हो रहा है। यह क्रिकेटर इस बंगले को लेकर बहुत उत्साहित है। जडेजा चूंकि भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं है, इसके चलते इन दिनों वे फ्री हैं और अपना वक्त इस बंगले की तैयारी में लगा रहे हैं। जडेजा ने इंस्टाग्राम पर इस बंगले की तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे 'क्रिकेट बंगला' करार दिया।
सचिन तेंदुलकर
रिकॉर्डो के बादशाह सचिन तेंदुलकर का भी बांद्रा में 5 मंजिला मकान है। यह बंगला 6,000 स्कवॉयर फुट में बना है। इसकी छत पर एक स्वीमिंग पुल भी बना हुआ है।
विराट कोहली
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली दिल्ली से हैं और इसीलिए उन्होंने अपना नया घर भी दिल्ली में ही ख़रीदा है। विराट का घर 500 स्क्वेयर यार्ड में बना हुआ है जिसमें जिम, स्विमिंग पूल, गार्डन और पार्किंग की व्यवस्था भी है।
महेंद्र सिंह धोनी
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आलिशान बंगला रांची में है। इस बंगले को खुद धनी ने डिजाईन किया हुआ है जिसमें बड़ी बड़ी खिड़कियाँ हैं। घर में बुत बड़ा स्विमिंग पूल है और उनके बाइक और कार्स के लिए बड़ी सी पार्किंग भी है।
सौरव गांगुली
कोलकाता में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली का 4 मंजिले का बंगला है जिसमें करीब 48 कमरे हैं।
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह का घर भी बाकी क्रिकेटर की तरह भव्य है। 2000 स्क्वेयर यार्ड में फैला हुआ भज्जी का बंगला चंडीगड़ में है।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk