कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Republic Day 2022 : भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन भारत परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ एक विशाल उत्सव का गवाह बनता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस दोनों ही अवसरों को राष्ट्रीय ध्वज को विशेष रूप से शामिल किया जाता है। हालांकि दोनों अवसरों पर इसके लिए अलग-अलग नियम हैं। 15 अगस्त को ध्वजारोहण होता है और 26 जनवरी को इसे फहराया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर झंडा कैसे फहराते हैं?
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झंडे को नीचे से रस्सी खींचकर पहले ऊपर लाया जाता है फिर उसे खोलकर फहराया जाता है। इसे ध्वजारोहण कहा जाता है। वहीं गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय झंडा ऊपर ही बंधा रहता है और उसे खोलकर फहराया जाता है।
गणतंत्र दिवस का झंडा कौन फहराता है?
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति देश के पहले नागरिक होने के कारण झंडा फहराते हैं, जबकि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में ध्वजारोहण करते हैं।
गणतंत्र दिवस का झंडा कहां फहराया जाता है?
गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इसके बाद परेड, राज्यों की झांकी, राष्ट्र के लिए राष्ट्रपति का संबोधन आदि होता है। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले पर ध्वजारोहण किया जाता है।

Republic Day Parade 2022 : यहां देखें गणतंत्र दिवस परेड का लाइव टेलीकास्ट, विदेशों तक चर्चित है राजपथ की परेड

Republic Day Parade 2022 : गणतंत्र दिवस परेड के बारे में ये 10 रोचक बातें हर भारतीय को जानना है जरूरी

National News inextlive from India News Desk