नेपाल
इस क्रम में भारत के करीबी और पड़ोसी देश नेपाल का नंबर सबसे पहले आता है। यहां पर 1 नेपाली रुपये की कीमत 1.60 भारतीय रुपये के बराबर है। ऐसे में आपको यहां घूमने के दौरान ठहरने, घूमने और खरीददारी करने में काफी सुविधा हो सकती है। अब इस तरह से आपका यहां का सफर तो अपने आप सुखद हो जाएगा।

श्रीलंका
श्रीलंका भी भारत का सबसे करीबी और पड़ोसी देश रहा है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती तो आपको इसकी ओर आकर्षित करती ही होगी। भारत के एक रुपये की कीमत यहां के 2.10 श्रीलंकाई रुपये के बराबर है। ऐसे में यहां की खरीदारी आपको काफी मुनाफा दिला सकती है।

बेलारूस
यूरोप घूमने का मन है और बजट के बारे में सोच रहे हैं। हां, तो रुक जाइए, क्योंकि ज्यादा सोचने की जरूरत आपको नहीं पड़ेगी, जब आप ये जान जाएंगे कि यहां भारत के 1 रुपये की कीमत 267.97 बेलारूसी रूबल के बराबर है। हो गया न, मुनाफे का सौदा।

वियतनाम
घूमने के लिए वियतनाम भी काफी अच्छी जगह है। यहां भी आपको आपके बजट के बारे में ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत के 1 रुपये की कीमत 340.39 वियतनामी डॉन्ग के बराबर है।

इंडोनेशिया
एक हजार से ज्यादा द्वीपों का समूह है इंडोनेशिया। बेहद प्राचीन समय से ही ये भारत का ट्रेडिंग पार्टनर भी रहा है। यहां पर भारत के 1 रुपये की कीमत 222.58 इंडोनेशन रुपैया के बराबर है। ऐसे में अब आप कम खर्च में यहां भी जीभर के घूम सकते हैं।

जानें किन-किन देशों की करंसी से मजबूत है रुपया

पराग्वे
एक सर्वे के अनुसार पराग्वे को दुनिया का सबसे सस्ता देश माना जाता है। यहां भारत के 1 रुपये की कीमत 84.73 गुआरनी के बराबर बताई जाती है।

कंबोडिया
प्राचीन सभ्यता से जुड़े पुराने खंडरों वाले कंबोडिया को देखने और यहां घूमने का मन हो, तो भी आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। यहां भारत के 1 रुपये की कीमत 62.34 रियाल के बराबर है।

हंगरी
यूरोपीय देश घूमने की इच्छा मन में हो, तो हंगरी भी इसका एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां भारत के 1 रुपये की कीमत 4.27 फोरिंट के बराबर है।

कोस्टा रिका
कोस्टा रिका भी पर्यटन और घूमने के हिसाब से काफी बेहतरीन जगह है। यहां भी घूमना आपके लिए काफी मुनाफेभरा हो सकता है। यहां भारत के 1 रुपये की कीमत 8.06 कोलोन के बराबर है।

आइसलैंड
द्वीपों का समुह वाला एक बड़ा देश है आइसलैंड। खूबसूरती और पर्यटन के लिए ये जगह भी बेहद मुफीद है। यहां भारत के 1 रुपये की कीमत 1.94 क्रोन के बराबर बताई गई है।

inextlive from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk