नई दिल्ली (एएनआई)। Russia Ukraine Crisis : युद्ध प्रभावित यूक्रेन से फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयास में, एयर इंडिया शनिवार को दिल्ली से बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) के लिए दो उड़ानें संचालित करेगी। एयर इंडिया ने सूचित किया एयर इंडिया वीबीएम उड़ानों का संचालन करेगी। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि रूस के विशेष सैन्य अभियान के दूसरे दिन में प्रवेश करते ही यूक्रेन की राजधानी में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

कई देशों ने रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की

सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के अलग क्षेत्रों डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र संस्थाओं के रूप में मान्यता दी। बाद में पुतिन ने डोनबास क्षेत्र में लोगों की रक्षा करने के लिए विशेष सैन्य अभियानों का आदेश दिया। यूके, यूएस, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है और मास्को पर प्रतिबंध लगाए हैं।

कई एयरलाइंस विशेष उड़ानें संचालित कर रही

यूक्रेन में जारी संकट के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं। देश में तनाव के बीच भारतीय नागरिकों के लिए आने वाले दिनों में यूक्रेन (कीव) से और उड़ानें संचालित होने जा रही हैं।

National News inextlive from India News Desk