ऐसा कहती हैं अबिगेल
अबिगेल कहती हैं कि उन्होंने छह महीने पहले स्केल से खुद को 81Ibs नापा था। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर और लोगों से प्रेरणा लेते हुए खुद को शेप में लाने के लिए अपना एक निजी ट्रेनर रखा। उसके बाद अब 20 वर्षीय अबिगेल ने इस बात का दावा किया है कि अब उन्होंने अपना पहले से करीब आधा वजन कम कर लिया है। इसके लिए वह अपने ट्रेनर, सख्त डाइट और नियमित वर्कआउट को धन्यवाद करती हैं, लेकिन वहीं अब अबिगेल निराश हैं अपनी बदली हुई सेल्फी पर मिलने वाली नकारात्मक प्रतिक्रिया को देखकर।
इंस्टाग्राम से ली प्रेरणा
वह कहती हैं कि उन्होंने अपनी इस मेहनत में प्रेरणा के रूप में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया। वह इसपर जेनिफर लोपेज और खोले कर्दाशियन की तस्वीरों को रोज निहारना शुरू किया। इनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने अपनी बेजोड़ मेहनत को सफल बनाया। इतना ही नहीं वह तो ये भी कहती हैं कि वह अपनी फोटो को शेयर करके काफी गर्व महसूस कर रही हैं।
उनको गर्व है कि समय पर उन्होंने अपना लक्ष्य पा लिया। ऐसे में उनको आश्चर्य भी होता है लोगों का 'झूठा' सरीखा कमेंट और प्रतिक्रिया देखकर, लेकिन इसको भी वह अपनी प्रेरणा के तौर पर लेती हैं।
ऐसे किया स्ट्रगल
अबिगेल कहती हैं कि उन्होंने अपने वजन के साथ काफी स्ट्रगल किया और योयो डाइट को फॉलो किया। अब आगे भी उनकी कोशिश और वजन को कम करने की रहेगी और कभी भी वह अपने वजन को बढ़ने नहीं देंगी। वह बताती हैं कि पहले वह खूब फैट ड्रिंक्स, मैक डॉनल्ड्स क लंच लेती थीं।
यही नहीं उनके माता-पिता उनको हमेशा हेल्दी फूड खाने को कहते थे, लेकिन उनकी कमजोरी हमेशा चीज़ बर्गर को खाने के बाद ही दूर होती थी, लेकिन जब उन्होंने ट्रेनर रेयान को हायर किया तो उन्होंने सबकुछ छोड़ दिया। उनके इंस्ट्रक्शंस को खूब माना और नतीजा दिखने लगा। इसके बाद उनके शरीर से चर्बी कम होने पर त्वचा में तेजी के साथ स्ट्रेच मार्क्स आने लगे। इसके लिए उन्होंने अपनी स्किन को टोन करना शुरू कर दिया।
ऐसा कहते हैं इनके ट्रेनर
उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपने ट्रेनर के साथ कुछ अलग करने में लगी रहतीं और उनके ट्रेनर हमेशा उनके साथ सख्ती से पेश आते। अबिगेल के ट्रेनर कहते हैं कि उन्होंने उनके साथ मेहनत करने का सेशन एक्सरसाइज़ से शुरू किया। पहले हफ्ते में एक्सरसाइज़ के दो या तीन सैशन किए, उसके बाद बढ़ाकर पांच या छह कर दिए। उनका कहना है कि लेकिन ये सब सिर्फ एक्सरसाइज का कमाल नहीं है। इसमें परफेक्ट डाइट का भी उतना ही हिस्सा है। इसका नतीजा सामने आने के बाद अब उनको अबिगेल पर गर्व है कि उन्होंने छह महीने की कड़ी मेहनत में ये कर दिखाया। इसके बावजूद लोग इसका विश्वास नहीं कर रहे और उनकी तस्वीरों को फोटोशॉप का जादू मान रहे हैं।
Courtesy by Mail Online
inextlive from Bizarre News Desk