सोसाइटी में गंदी नीयत वाले दरिंदों की भरमार सी आ गई है। जिसे जहां मौका मिला, अस्मत लूटने के चक्कर में पड़ गये। न उमर देखते हैं, न प्रोफेशन की गरिमा। टीचर जैसे पवित्र ओहदे को भी इन दरिंदों ने बदनाम कर डाला है। बुधवार को तो जैसे इस तरह के केसेज की बाढ़ आ गई। शिवपुर में एक स्कूल टीचर ने मासूम संग अश्लील हरकत की तो चोलापुर में एक राजगीर ने अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। शिवपुर में ही एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया। इन मामलों के बारे में तफ्सील से जानें अंदर के पेज पर।

शिवपुर में म्यूजिक टीचर ने मासूम के साथ की अश्लील हरकत

चोलापुर में अपने से आधी उम्र की किशोरी के साथ राजगीर ने किया दुष्कर्म

शिवपुर में पड़ोसी पर लगा किशोरी के साथ छेड़खानी करने का आरोप, तीनों मामलों में दर्ज हुई रिपोर्ट

VARANASI : अस्मत पर गंदी नजर रखने वालों पर लगाम लगाने के पुलिस लाख दावे करे लेकिन इंसान के रूप में घूमते भेडि़ये हर जगह मौजूद हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है शिकार बना डालते हैं। उनके लिए उम्र के कोई मायने नहीं हैं। लेडीज और जेंट्स का भी कोई मतलब नहीं है। बुधवार को भी इंसानी शक्ल वाले भेडि़यों ने अपने खूंखार जबड़ों से मासूमों की अस्मत को चीर डाला। शिवपुर थाना एरिया में म्यूजिक टीचर ने मासूम छात्र के साथ अश्लील हरकत की। इसी थाना एरिया में पड़ोसी ने गर्ल स्टूडेंट के साथ छेड़खानी की। चोलापुर थाना एरिया में उम्र से दोगुने युवक ने किशोरी के साथ रेप किया। तीनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

म्यूजिक के बहाने बनाया शिकार

शिवपुर थाना एरिया के शुद्धीपुर में रहने वाले व्यक्ति का आठ वर्षीय बेटा होलापुर स्थित स्कूल में क्लास थर्ड में पढ़ता है। वह डेली की तरह बुधवार को भी स्कूल गया था। छठे पीरियड में म्यूजिक का क्लास करने के लिए वह म्यूजिक रूम में अपने साथियों के साथ गया। उसका आरोप है कि म्यूजिक टीचर दुर्गा प्रसाद ने अन्य छात्रों को वापस भेज दिया, सिर्फ शुद्धीपुर में रहने वाले इस मासूम को रोक लिया। इसके बाद वह जबरन उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। थोड़ी देर बाद अगले दिन फिर अकेले आने के लिए कहा। इसके साथ ही उसने यह धमकी भी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा।

स्कूल ने नहीं मानी बात

डरा-सहमा मासूम अन्य पीरियड करने के बाद घर पहुंचा तो अपने चाचा को सारी बात बताई। उसके चाचा उसे साथ लेकर स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रशासन के जिम्मेदार लोगों से शिकायत की तो उन्होंने किसी तरह का सहयोग करने के बजाय घटना से इनकार करते हुए उन्हें भगा दिया। इसके बाद चाचा मासूम को लेकर थाने पहुंचे। वहां उन्होंने म्यूजिक टीचर दुर्गा प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद से टीचर की तलाश कर रही है। टीचर के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

खेत में खींचकर किया दुष्कर्म

चोलापुर थाना एरिया के मरुई गांव की रहने वाली क्ब् वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम चार बजे शौच के लिए घर के बाहर खेत में गई थी। इसी दौरान गांव का उससे दोगुने उम्र के टुनटुन प्रजापति ने उसे झाडि़यों में खींच लिया। किशोरी उसके चंगुल से छूटने की कोशिश करने लगी लेकिन वह राजगीर का काम करने वाले टुनटुन के शिकंजे से खुद को छुड़ा न सकी। राजगीर ने किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से मुक्त होने के बाद किशोरी घर पहुंची। उसने फैमिली मेम्बर्स को घटना की जानकारी दी।

पिता ने लिखाई रिपोर्ट

किशोरी की बात सुनकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक ओर उन्हें लोकलाज का भय सता रहा था तो दूसरी ओर किशोरी की बर्बाद जिंदगी का ख्याल आता था। बेटी की अस्मत लूटने वाले को सजा दिलाने के लिए परिवार ने पुलिस के पास जाने का मन बनाया। उन्होंने बुधवार की सुबह टुनटुन के खिलाफ तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज करते आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

हाथ पकड़कर की छेड़खानी

शिवपुर थाना एरिया के इंद्रपुरी में रहने वाली किशोरी पर पड़ोस में आने-जाने वाले युवक दीपक गुप्ता की नीयत खराब थी। सुंदरपुर का रहने वाले दीपक का किशोरी के पड़ोस में ननिहाल है। यहां अक्सर उसका आना-जाना होता है। बुधवार की सुबह पांच बजे जागकर किशोरी घर का काम निबटा रही थी। इसी दौरान दीपक मौका देखकर घर में घुस गया। वह किशोरी का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वह भाग निकला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं दीपक का कहना है कि कपड़ा फैलाने को लेकर कुछ दिनों पहले पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।