नई दिल्ली (एएनआई)। Sharad Yadav Death News : बिहार के सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू) के संस्थापक सदस्य और अनुभवी राजनेता शरद यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अनुभवी राजनेता और बिहार के सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू) के संस्थापक सदस्य शरद यादव के निधन पर ट्वीट किया कि 'श्री शरद यादव जी के निधन से दुख हुआ। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों में, उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वह डॉक्टर लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रेरित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।


मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख
कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का शोक संदेश भी आया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिंदी में ट्वीट किया कि देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन से दुखी हूं। दशकों तक पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्कृष्ट सांसद के रूप में देश की सेवा करते हुए उन्होंने समानता की राजनीति को मजबूत किया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।


आनंद शर्मा ने व्यक्त किया शोक
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने अपने भी दुख जताते हुए ट्वीट किया कि "मेरे दोस्त, अनुभवी नेता और संसद में हमारे सहयोगी शरद यादव के निधन से गहरा दुख हुआ। वह एक प्रतिष्ठित छात्र नेता थे, जो सार्वजनिक जीवन में सर्वोच्च ऊंचाइयों तक पहुंचे। वह एक मुखर नेता थे और एक समावेशी भारत के लिए गहराई से प्रतिबद्ध थे।" शरद यादव विभिन्न सरकारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री थे।


फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली
75 साल के दिग्गज नेता ने गुरुवार को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। शरद यादव लंबे समय से गुर्दे से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे और नियमित रूप से डायलिसिस करवाते थे। शरद यादव जिन्होंने अपनी खुद की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल शुरू की थी, मार्च 2020 में लालू यादव के संगठन राजद में विलय हो गई, जिसे उन्होंने "एकजुट विपक्ष की ओर पहला कदम" कहा था।

पूर्व जेडीयू चीफ शरद यादव का निधन, गुरुग्राम के निजी अस्पताल में थे भर्ती

National News inextlive from India News Desk