कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Maha Navami 2022 : नवरात्रि के नाैवें दिन यानी कि नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा हाेती है। इस दिन को महा नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस वर्ष महा नवमी 4 अक्टूबर 2022 मंगलवार को मनाई जा रही है। दृक पंचांग के मुताबिक नवमी तिथि 3 अक्टूबर दिन सोमवार को शाम 04:37 बजे शुरू होगी और 4 अक्टूबर दिन मंगलवार को 02:20 बजे समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार नवमी 4 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी।

दुर्गा जी ने राक्षस महिषासुर का वध किया
महा नवमी पर देवी दुर्गा की महिषासुरमर्दिनी के रूप में पूजा की जाती है जिसका अर्थ है भैंस दानव की विनाशक। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक महा नवमी के दिन दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। महा नवमी के दिन कई भक्त हवन करते हैं। महा नवमी के दिन कन्या पूजन एक शुभ परंपरा है जिसका पालन कई लोग करते हैं। मंदिरों को सजाया जाता है। कुछ जगहों पर भव्य मेलों का आयोजन किया जाता है। अश्विन की नवमी तिथि से नवरात्रि महोत्सव का समापन होता है।

Dussehra 2022 : 5 अक्टूबर को है दशहरा, जानें शुभ समय और पूजन का मुहूर्त

Dussehra 2022 : रावण के 10 सिर इन 10 बातों के हैं प्रतीक, जानें दशहरे से जुड़ी ये खास बातें