फेरिस जाइंट व्हील्स गिरने से पार्क में मची अफरा-तफरी

दिल को दहला देने वाली यह एक घटना में चेन्नई के एक अम्यूज़मेंट पार्क शुक्रवार को उस समय हुई जब फेरिस जाइंट व्हील्स में कई लोग सवार होकर उसका आनंद ले रहे थे। फेरिस जाइंट व्हील्स के अचानक गिरने से उस पर सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना उस वक़्त हुई जब एक नए डिस्को जाइंट व्हील को टेस्ट किया जा रहा था। इस ट्रायल राइड के दौरान 20 कामगार इस पर बैठे हुए थे। जैसे ही उसका स्विच ऑन किया गया चलने के बाद अचानक ही फेरिस व्हील्स के ढहने से अफरा-तफरी मच गई।

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

तेज आवाज के साथ  फेरिस जाइंट व्हील्स जमीन पर गिरा। जिससे उसमे बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  फेरिस जाइंट व्हील्स में सवार एक कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सारे कार्यक्रम बंद करने पड़े। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। पार्क के मालिक जोश पुन्निश और मैनेजर सथिवेलन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

National News inextlive from India News Desk