ये है वो बच्चा

ये बच्चा उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती का रहने वाला है। श्रावस्ती जिले के शिव बालकपुरवा में रहने वाले चार साल के इस बच्चे का नाम है सूर्य प्रकाश बबलू। चार साल का होने के बाद अब बबलू अपनी पुनर्जन्म की कहानी जब अपनी मां को सुनाता है तो सभी दंग रह जाते हैं। बबलू के पिता बताते हैं कि उनका बच्चा अभी सिर्फ चार साल का है। दस दिन पहले शाम को वह अपनी मां से दूध पीने की जिद करने लगा। काम में व्यस्त होने के कारण उसकी मां ने उसे दूध पिलाने से मना कर दिया और उसे बिस्तर पर लेट जाने को कहा।  

ऐसा हुआ वाक्या

काम खत्म कर जब उसकी मां बिस्तर पर गई तो वह जाग रहा था। उसको जागता देख मां उसपर गुस्सा हुई और बोली कि वह अभी तक सोया क्यों नहीं है। इस पर बबलू ने नाराज होकर मां से कहा कि वह उसकी मां नहीं है। इतना कहकर अचानक वह उनको अपनी पिछली जन्म की बातें बताने लगा। वह सब सुनकर पहले तो उसकी मां को लगा कि वह गुस्से में ये सब बोल रहा है, लेकिन सुबह होने पर उसने फिर से वो सारी बातें दोहरानी शुरू कर दी।

पढ़ें इसे भी : महिला के पेट में पल रहे थे 150 केंचुए

बबलू ने बताया

बबलू ने बताया कि दिल्ली के आगे मनवाला गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम शिवशंकर था और उसका नाम चन्द्रमूड़ी था। यह परिवार लोनिया बिरादरी का है। उसने ये भी बताया कि शिवशंकर के तीन संतान थी। उनमें से दो बेटे थे। इनके नाम शिवनाथ और भोला थे। तीसरी बेटी का नाम सूर्यमुखी था। सिर्फ यही नहीं उसने ये भी बताया कि पिछले जन्म में वह किसान था। उसके पास 10 बीघा जमीन थी। इसके अलावा उसके पास 9 कमरों का पक्का मकान था और साथ में ट्रैक्टर भी था। वह अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। 90 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई थी। मौत के दस साल बाद उसने यहां नया जन्म लिया।

पढ़ें इसे भी : लड़की से लड़का बना और अब हो गया प्रेग्नेंट

ऐसा है पिता का कहना

बबलू के पिता का कहना है कि उसकी बातें कितनी सच हैं इसको जानने के लिए दिल्ली के पास के इलाकों में मनवाला गांव का पता लगाया जा रहा है। उसका पता चलने के बाद ही उसके बताए परिवार के होने का पता चल पाएगा। फिलहाल बबलू की ऐसी बातें सुनने के लिए इस समय उसके घर पर लोगों के आने का तांता लगा हुआ है। दूर-दूर से लोग उसको देखने के लिए आ रहे हैं।

पढ़ें इसे भी : दुनिया वाले जिसे सबसे काला बच्चा कह रहे थे, वो तो कुछ और निकला

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk