ऐसी है जानकारी
इस पूरे मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शिकायत के आधार पर पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने दोनों लोगों के खिलाफ भादंसं की 292 व आईटी कानून की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि ये दोनों कानून अश्लीलता से संबंधित हैं।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
सिर्फ यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस मामले में शनिवार से जांच पड़ताल शुरू की जाएगी। इसमें उनको समन जारी करना भी शामिल है। गौरतलब है कि इससे पहले कोयंबटूर पुलिस भी इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। दी गई शिकायत में कहा गया है कि उनके चर्चित गाने 'बीप सांग' में कथित तौर पर महिलाओं का अपमान किया गया है।

ऐसा है पूरा मामला
इतना ही नहीं कोयंबटूर पुलिस ने उनके खिलाफ एक समन भी जारी किया था। इस समन में दोनों को पेश होने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद सिंबू ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक महीने का समय मांगा था। कुल मिलाकर सिंबू और 'कोलावरी डी' के संगीतकार आर. अनिरुद्ध ने खुद को मुश्किल में डाल दिया है। दोनों कथित तौर पर 'बीप सांग' के वीडियो में गाना और संगीत देने के कारण खुद को मुश्िकल में डाल चुके हैं। इस गाने में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk