गुजरे जमाने में प्रकाश मेहरा और मनमोहन देसाई की फिल्में फुल ऑन मसाला फिल्म्स होती थीं और इन ज्यादातर फिल्मस में एक ही जैसे किरदार होते थे और एक ही जैसा कैनवास। आज वो मुकाम रोहित शेट्टी को मिला हुआ है। 100 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा फिल्म्स होने के कारण वो बॉलीवुड के सबसे बैंकबल निर्देशक हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म लोग सिर्फ माइंडलेस एंटरटेनमेंट के लिए जाते हैं, सिम्बा कुछ अलग नहीं।

कहानी :
एक लुच्चा पुलिस ऑफिसर जो रोबिनहुड बन गया।

रेटिंग : 3 STAR

simmba review: रोहित शेट्टी का लुच्चा पुलिस ऑफिसर जो बन गया रोबिनहुड!

समीक्षा :
सिम्बा की कहानी किसी 70 के दशक की कहानी से मिलती है। हीरो हमारा तीरंदाज है और सब कुछ कर सकता है। वो थोड़ा सा भला है और थोड़ा सा बुरा भी। कबाड़ी की दुकान से उठाई हुई कहानी बस इसी लिए काम करती है क्योंकि सेंट्रल करैक्टर बहुत ही धांसू लिखा गया है। ये बाजीराव सिंघम नहीं है पर फिर भी गजब एंटरटेनर है। इस किरदार को बेस बना कहानी आगे बढती है और सीन दर सीन या तो आपको हंसाती है, या एक्शन से आपको अचंभित कर देती है। ये एक टिपिकल रोहित शेट्टी फॉर्मूले से बनी हुई फिल्म है, फिल्म में कुछ भी नया नहीं है और इसी कारण से सिम्बा को खास तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए, पर रनबीर के किरदार के इतने शेड्स हैं कि पूछिये मत। कहानी के लेवल के झोल को एक किरदार कवर कर लेता है। ये फिल्म रोहित शेट्टी के फैंस को बिल्कुल निराश नहीं करेगी। फिल्म का एक्शन जबरदस्त है और फिल्म को अपलिफ्ट करता है। फिल्म सोशल इश्यूज को भी छूती है पर प्रीची नहीं होती। एडिटिंग बेहतर होने से फिल्म थोड़ी और क्रिस्प हो सकती थी।

simmba review: रोहित शेट्टी का लुच्चा पुलिस ऑफिसर जो बन गया रोबिनहुड!

अदाकारी :
रणवीर सिंह पावरपैक्ड परफॉर्मेंस देते हैं, उनकी कॉमिक टाइमिंग और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस गजब की है। सिंगल हैंडडली वो इस पूरी फिल्म को अपने मस्कुलर कंधों पर ढोते हैं, साथ ही खराब और प्रेडिक्टेबल कहानी की नैया पार लगा देते हैं। सारा अली खान के हाथों कुछ करने के लिए है ही नहीं। वो बस गानों में ही आती हैं और पूरी फिल्म में दर्शक उनको ढूंढते रहते है । सोनू सूद का काम ठीक ठाक सा है।

 

वर्डिक्ट :
कुल मिलाकर अगर आप इस फिल्म से किसी तिलिस्मी कहानी की अपेक्षा कर रहे थे तो ये आपकी ही गलती है। रोहित शेट्टी की फिल्म कहानी के बल पर नहीं रोहित शेट्टी की वजह से चलती है। ये कोई महान फिल्म नहीं है पर रणवीर सिंह का अब तक का सबसे झनझनाता सा परफॉर्मेंस है, बाकी सब... बस मोह माया है। रणवीर के लिए आप हॉल में जाकर देख सकते हैं सिम्बा।

Review by : Yohaann Bhaargava
Twitter : @yohaannn

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk