सलमान की बहनों ने सजा सुनते ही बहाए आंसु

सलमान खान को उनकी फैमिली तो सपोर्ट करती ही है पर उनकी फैमिली में सबसे ज्यादा उनकी दोनों बहने उनके करीब भी हैं और सपोर्टर भी। इसलिए सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा और अलविरा खान दोनों ही सलमान की जिंदगी से जुडे़ इस अहम फैसले के दिन उनके साथ आई थीं। यहां जोधपुर कोर्ट में सलमान की दोनों बहने उन्हें सपोर्ट कर रही हैं तो वहीं सलमान की फ्रेंड कैटरीना कैफ भी सलमान के लिए सिद्धीविनायक मंदिर में पूजा करने पहुंचीं। इसके अलावा सलमान की पूरी फैमली मुंबई में ही है। सलमान को इससे पहले इसी मामले से जुडें तीन कोर्ट केसों में राहत मिली तो इस आखिरी फैसले में उन्हें दोषी करार दे ही दिया गया।

काला हिरण शिकार मामला : सलमान खान को सजा होने पर रो पड़ी बहनें अर्पिता और अलवीरा

फैसले से पहले बहनें हर पल सलमान के साथ रहीं

सलमान की दोनों बहने सलमान के साथ ही उनके प्राइवेट प्लेन से जोधपुर पहुंचीं और सलमान के साथ ही होटल में रुकीं भी। बता दें कि सलमान खान की बहन अलवीरा को सलमान खान के लिए काफी लकी माना जाता है। इससे पहले भी सलमान की जितनी भी सुनवाई हुई है अलवीरा सभी में मौजूद रही हैं। इतना ही नहीं अलवीरा सलमान खान के केस से जुड़े सभी पहलु समझने के लिए उनके वकील से खुद बातचीत करती हैं। हर बार अलवीरा की मौजूदगी के लकी चार्म ने सलमान को भले ही बचा लिया हो पर इस बार अलवीरा भी कुछ नहीं कर पाईं। बस दोनों बहने फूट फूट रो पाईं। सलमान की प्यारी बहनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया जैसे ही अपने भाई के लिए 5 साल की सजा की घोषणा सुनी। बता दें कि सलमान का सपोर्ट करने उनका नन्हा भांजा आहिल भी आया था जिसके साथ वो अक्सर सोशल मीडिया में खेलते हुए वीडियो पोस्ट किया करते हैं।

काला हिरण शिकार मामला : सलमान खान को सजा होने पर रो पड़ी बहनें अर्पिता और अलवीरा

इस तरह सलमान खान फंसे केस में

सलमान खान अपनी फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ जोधपुर पहुंचे थे। फिल्म में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे स्टार कास्ट रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान बिजी शिड्यूल से समय निकाल कर सलमान खान सैफ, तब्बू, नीलम, सोनाली और वहां के रहने वाले दुष्यंत सिंह को लेकर कांकाणी पहुंचे। ये बात 1 और 2 अक्टूबर की है। वहां पर सलमान खान को काला हिरण का शिकार करने का आरोपी पाया गया। कहा जाता है कि उस दिन जिप्सी में सलमान अपने कोस्टर्स के साथ सवार हो कर शिकार के लिए गए थे। कहा जाता है कि सलमान ने वहां पर दो काले हिरणों का बंदूक से वार करके जान ले ली। फिलहाल सलमान को जोधपुर कोर्ट ने इस मामले में दोषी पाया और 5 साल की सजा सुना दी है।

काला हिरण शिकार मामला : सलमान खान को सजा होने पर रो पड़ी बहनें अर्पिता और अलवीरा

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान दोषी करार, इन 5 फिल्मों पर पड़ सकता असर

काला हिरण शिकार मामला: गोविंदा के साथ पहली फिल्म करने वाली सोनाली बेंद्रे को नहीं रास आया सलमान का साथ

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk