ऐसी खासियत है इस गांव की

इस गांव को वैसे तो 'स्लिपि हॉलो' के नाम से जानते हैं। असल में ये कजाकिस्तान का गांव है। इस गांव की खासियत ये है कि यहां अगर कोई सोता है तो वो महीनों तक नहीं जागता। आपको भी ये बात जरा अजीब लग रही होगी, लेकिन ये कोई मजाक नहीं है। बल्कि बिल्कुल हकीकत है। यहां जो भी एक बार सोता है वो महीनों तक सोता ही रहता है।

बेसुध होकर सो जाते हैं लोग

हां, ये जरूर है कि ऐसा गांव के हर लोग के साथ नहीं होता। इसके बावजूद यहां के आधे से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो अचानक जब यहां-वहां सोते हैं, तो लंबी नींद में सो जाते हैं। आप भी चाहें तो यहां पहुंचकर इन्हें उठाने की कोशिश करके देख सकते हैं। आपकी भी कोशिश बेकार हो जाएगी। गांव की इस खासियत पर कई साइंटिस्ट रिसर्च भी कर रहे हैं।

पढ़ें इसे भी : जनाब यहां पड़ें डंडे तो समझो फिक्स हो गई शादी

वैज्ञानिकों को भी नहीं मिली सफलता

कई वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने इस पर शोध किया, लेकिन उन्हें भी इसका रहस्य जानने में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। वैसे कुछ लोग गांव की इस खासियत को यहां के कई लोगों की बीमारी भी बताते हैं। इसके बावजूद इसके भी अभी तक कोई ठोस सबूत या प्रमाण नहीं मिले हैं। कहा जाता है कि जो लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं, वो अचानक कहीं भी सो जाते हैं। बिना जगह देखे। फिर चाहें वो पार्क हो या सड़क का किनारा।

इस गांव में मत आइएगा,यहां जो सोता है वो नहीं जागता फिर आसानी से

ऐसा है ये गांव

इस गांव के बारे में बताया जाता है कि यहां करीब 600 लोग रहते हैं। इनमें से करीब 14 प्रतिशत लोगों के साथ ये दिक्कत है। वैसे इन लोगों को खुद ये बात नहीं समझ में आती कि वो कहीं भी कैसे सो जाते हैं और अर्से तक नहीं जागते। सिर्फ यही नहीं जागने के बाद उनको खुद ये समझ में नहीं आता कि वो कहां और कब सोए।

पढ़ें इसे भी : एक खौफनाक शहर जहां के सभी निवासी हैं मुर्दे

उस दिन सामने आया ये मामला

यहां एक और बात सुनकर आपको ताज्जुब होगा कि ये मामला बहुत पुराना नहीं है। इस चौंकाने वाली दिक्कत का पहला मामला यहां 2010 में सामने आया। वो भी तब जब एक स्कूल के कुछ बच्चे अचानक बेसुध होकर सोने लगे। ये बच्चे कई दिनों तक सोते रहे। लंबे समय तक बिना जगे सोते बच्चों को देखकर इनके पेरेंट्स भी डर गए। उसके बाद इस गांव के कई लोगों के साथ ऐसा ही हुआ। इसके बावजूद आश्चर्य है कि इसके पीछे के कारणों का लोगों को कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk