- मार्केट में मौजूद हैं शानदार सजावट के उत्पाद

- फूलों और डोकोरेटिव आइटम्स की बढ़ी मांग

DEHRADUN: दीपावली आते ही सबसे पहले शुरु होती है घर की साफ-सफाई और सफाई के बाद नंबर आता है घर की सजावट का। अगर आप अपने घर के वही पुराने ओल्ड लुक से बोर हो चुके हैं तो इस दीपावली अपने घर को दीजिए एक ट्रेडिश्नल न्यू लुक। आई नेक्स्ट आपको बता रहा है कि इस दीपावली कैसे करें घर रोशन और क्या है लेटेस्ट ट्रेंड, जो बनाएगा आपके घर को खास।

मार्केट में हैं खास प्रोडक्ट्स

आज छोटी दीपावली है। यानि घर को दुल्हन की तरह सजाने का दिन। पूरे देश में उत्साह का माहौल है। आपके घर के इंटीरियर को बदलने के लिए मार्केट में कुछ नए प्रोडक्ट्स आए हैं। इनमें क्रिस्टल, मल्टी कलर्ड स्टोन, पर्ल वर्क आदि चलन में हैं। इसके अलावा त्यौहारों में घर को फूल और रंगोली से सजाने का पुराना रिवाज है। फूल और रंगोली को अगर सही तरीके से घर में सजाया जाए तो दीपावली के त्योहार में चार चांद लग जाते हैं। मार्केट में भी इसे लेकर कई खास प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं। आर्टिफीशियल फूलों और रंगोली से मार्केट सजा पड़ा है। वहीं अगर आप दीवारों को कुछ खास लुक देना चाहते हैं तो मार्केट में मौजूद खूबसूरत मॉडर्न आर्ट और क्लासिकल पेंटिंग्स आपके लिए मुफीद साबित होंगी। खास बात यह कि इन सब के लिए आपको ज्यादा खर्चा भी करने की जरूरत नहीं। आपकी जेब के मुताबिक यह सभी आइटम ख्00 से स्टार्ट होकर ख्0,000 तक मौजूद हैं।

कुछ इस तरह सजाएं अपने सपनों का घर:

फूलों से करें घर की सजावट

घर के सभी दरवाजों और खिड़कियों को सजाने के लिए अगर आप असली फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आपके लिए मार्केट में डिफरेंट टाइप से डेकोरेट किए हुए फ्लावर प्रॉडक्ट्स, फूल मालाएं और फूलदान उपलब्ध हैं। भ्0 रुपए से शुरू होने वाले इन उत्पादों की खास बात यह कि यह असली फूलों की तरह न तो मुरझाएंगे और गंदे होने पर इन्हें वॉश भी किया जा सकता है। दीवारों के रंग और दरवाजों के परदों के मुताबिक ही फूलों के रंगों का सिलेक्शन करें। इसके अलावा दीपावली पर आम के पत्तों के तोरण और केले के शंख से मेन गेट को सजाना पारंपरिक लुक देने में हेल्पफुल होगा।

क्रिस्टल रंगोली से सजाएं द्वार

दीपावली पर रंगोली बनाना बेहद पुराना रिवाज है। हर बार फूल या रंगों की रंगोली बनाते-बनाते अगर आप बोर हो गए हैं तो आपके लिए यहां भी कई विकल्प हैं। इस बार क्रिस्टल और बीड्स रंगोली आपके घर की सजावट को नया लुक दे सकती है। इसके अलावा रंगोली में दीपक और गणेश जी की प्रतिमा को भी सजा सकते हैं। इसके अलावा कमरे और आंगन के साइज के अनुसार रंगोली बनाए, इससे सजावट में चार चांद लगेंगे। रंगोली बनाने के झंझट से बचने के लिए रेडीमेड रंगोली एक शानदार विकल्प होगा। इसमें आपको प्रिंटेड रंगोली स्टिकर्स मिलंगे, जिनसे आप घरों को सजा सकते हैं। खास बात यह कि इन्हें आप घर में कहीं भी आसानी से चिपका सकते हैं।

कंडील का करें इस्तेमाल

दीपावली के मौके पर घरों के मेन गेट और कमरों के दरवाजों पर तोरण लगाएं। इसके लिए आप पारंपरिक पत्तों और गेंदे आदि फूलों के तोरण घर के मेन गेट और कमरों के दरवाजों पर लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा आर्टिफीशियल डिजाइनर तोरण का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। घरों के आंगन को सजाने व मेन हॉल को आकर्षण लुक देने के लिए खूबसूरत और कंडील का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए मार्केट में सिंपल वुडन, पेपर और प्लास्टिक कंडील से लेकर एलईडी लाइट्स से लैस कंडील भी मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं। यह कंडील ख्00 रुपए से लेकर ख्,000 रुपए की कीमत में मार्केट में मौजूद हैं।

----------------

इस बार मार्केट में लाइट्स से घर की सजावट के लिए खासा क्रेज है, लेकिन इससे अलग बिजली की बचत को देखते हुए लोग फूलों और पारंपरिक कंडीलों को भी प्रिफर कर रहे हैं। मार्केट में ऐसे कई उत्पाद मौजूद हैं जिनसे घरों को इस त्योहारी सीजन में कुछ अलग लुक दिया जा सकता है।

- अनिल गोयल, व्यापारी, पलटन बाजार