5000 लोग रहते है यहां

स्प्रूस क्रीक एक गेटेड सोसायटी है जहां लगभग 5000 लोग रहते हैं। इसमें 1300 घर हैं जिसमें तकरीबन 700 हैंगर हैं। यहां अधिकतर घर हैंगर्स से जुड़े हैं। जो ड्राइव वे के जरिए 4000X150 फुट रनवे से जुडा है। यही नहीं इस जगह पर कई गोल्फ कोर्स और कई फ्लाइंग क्लब हैं। जो लोग केवल प्लेन के आसपास रहना पसंद करते हैं उनके लिए स्प्रूस क्रीक काफी शानदार प्लेस है।

यहां हर व्‍यक्‍ित के पास है अपना हवाई जहाज

1. यहां लोगों के पास छोटे और बड़े हर तरह के विमान हैं। इसमें सेसना विमान, पी-51 मस्टैंग, एल-39 एलब्रेट्रोस और एकलिप्स 500 नाम के जहाज शामिल हैं। ये अधिकतर छोटे जहाज हैं। इसके अलावा यहां रशियन मिग-15 प्लेन भी लोग रखते हैं।

यहां हर व्‍यक्‍ित के पास है अपना हवाई जहाज

2. स्प्रूस क्रीक में अधिकतर प्रोफेशनल पायलट रहते हैं। इसके अलावा वकील, डॉक्टर और दूसरे प्रोफेशन से जुड़े लोग भी रहते हैं। ये लोग ब्रेकफॉस्ट करने के लिए भी प्लेन से जाते हैं।

यहां हर व्‍यक्‍ित के पास है अपना हवाई जहाज

3. अमेरिका में फ्लाई इन कम्यूनिटी काफी हैं। स्प्रूस क्रीक को छोड़ दिया जाए तो एरिजोना, कोलरेडो, टैक्सास और वाशिंगटन में भी फ्लाई इन कम्यूनिटी है। वैसे अमेरिका के अलावा कनाडा, साउथ अफ्रीका और कोस्ट रिका में भी ऐसी ही कम्यूनिटीज बनी हुई हैं।

यहां हर व्‍यक्‍ित के पास है अपना हवाई जहाज

4. यहां पर विमानों की कुछ इस तरह से होती है पार्किंग।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk