पटना (ब्यूरो)। पटना से रवाना होने वाली गो एयर की फ्लाइट संख्या जी 8191 रद रही। ट्रेनों और विमानों के विलंब होने से पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 दिसंबर तक घने कोहरे का असर जारी रहेगा। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी एरिया में कमी हो जाती है।

वेटिंग रूम में बढ़ गई भीड़

खराब मौसम के कारण रेल और फ्लाइट दोनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके कारण बुधवार को रेल और फ्लाइट पैसेंजर्स की संख्या वेटिंग एरिया में अचानक से बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए रेल और एयरपोर्ट ऑथारिटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।

और बढ़ेगी कनकनी

बुधवार को पटना की हवा में नमी की मात्रा 98 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। इसके कारण सुबह और शाम इसका जबरदस्त असर दिख रहा है। हड्डी कंपा देने वाली ठंड का अहसास हो रहा है। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में अब दो डिग्री तक और कमी दर्ज हो सकती है। इस प्रकार, हवा में कनकनी का असर और बढ़ जाएगी।

अधिकांश फ्लाइट डीले

फ्लाइट संख्या&& &लेट

एआई- 407- 50 मिनट

जी8- 231-60 मिनट

6 ई-508-121 मिनट

6 ई- 191- रद रही

6 ई- 687- 35 मिनट

जी8- 132- 60 मिनट

एसजी- 8481- 120 मिनट

एसजी- 8480- 120 मिनट

एसजी- 8722- 45 मिनट

जी8- 373- 110 मिनट

एसजी- 768- 190 मिनट

&

विलंब से चली ट्रेनें

12310- राजधानी- 240 मिनट

12394- संपूर्णक्रांति- 130 मिनट

12393- संपूर्णक्रांति- रद रही

12392- श्रमजीवी- 120 मिनट

12368- विक्रमशिला- 540 मिनट

20802- मगध एक्स- 490 मिनट

12141- एलटीटी एक्स- 120 मिनट

12149- पुणे एक्स- 135 मिनट

14056- ब्रह्मपुत्र एक्स- 300 मिनट

13258- जनसाधारण एक्स- 135 मिनट

12488- सीमांचल एक्स- 240 मिनट

13006- पंजाब मेल- 310 मिनट

12506- नॉर्थ ईस्ट- 240 मिनट

12369- कुंभ एक्स- रद रही

13008- तूफान एक्स- रद रही

18623- हटिया एक्स- 120 मिनट

patna@inext.co.in

National News inextlive from India News Desk