कानपुर। Surya Grahan 2020: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को होने जा रहा है। इसे देखने की उत्‍सुकता दुनिया भर के विज्ञानियों से लेकर आमजन में है। यह वलयाकार होने जा रहा और अंतिम बार ऐसा ग्रहण 26 दिसंबर, 2019 को पड़ा था, जो एशिया और ऑस्ट्रेलिया से दिखाई दे रहा था। अंतिम पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 जुलाई, 2019 को पड़ा था जो विशेषकर दक्षिण अमेरिका में स्‍पष्ट दिखाई दिया था।

21 जून को Surya Grahan

2020 का पहला Surya Grahan 21 जून को होगा जिसे अफ्रीका, दक्षिण पूर्व यूरोप, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के निवासी कम से कम आंशिक ग्रहण देख पाएंगे, जिसमें चंद्रमा सूर्य के एक हिस्से को ढक देगा। सबसे बेहतरीन नजारा वे लोग देख सकेंगे जो सेंटरलाइन या उसके निकट रहते हैं, मध्य अफ्रीका से लेकर उत्तरी भारत, चीन और ताइवान तक फैली सेंटरलाइन से स्काईवॉचर्स को एक वलयाकार, या रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

दुनिया में सबसे पहले यहां दिखेगा वलयाकार Surya Grahan

पहला स्थान जहां वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा वह कांगो के उत्तरपूर्वी गणराज्य के इम्फोंडो शहर के पास होगा, जहां स्थानीय समयानुसार सुबह 5:47 पर वलयाकार ग्रहण शुरू होगा, सूर्योदय के कुछ मिनट बाद। यह है सूर्य ग्रहण का मार्ग वलयाकार सूर्य ग्रहण का मार्ग कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण सूडान, इथियोपिया और इरिट्रिया से होकर गुजरेगा इसके बाद लाल सागर पारकर अरब प्रायद्वीप पहुचेगा। यहां से ताइवान पहुंचने से पहले पाकिस्‍तान, उत्‍तरी भारत और दक्षिणी चीन से होकर गुजरेगा। ताइवान वह आखिरी जगह होगी जहां से वलयाकार सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।

International News inextlive from World News Desk