नई दिल्ली (पीटीआई)। टी-20 वर्ल्डकप 2022 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में हो गई है। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले गुप स्टेज के मैच खेले जा रहे। फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार ट्राॅफी का हकदार कौन होगा, यह तो वक्त बताएगा। मगर पिछले जितने सीजन खेले गए उसमें कई रिकाॅर्ड बने जो आज तक नहीं टूटे। आइए नजर डालते हैं इन रिकाॅर्ड्स पर।

- महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा डिसमिसल्स का रिकाॅर्ड है। धोनी ने टूर्नामेंट के इतिहास में 32 शिकार किए हैं।

- वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है जिसने एक से अधिक बार टूर्नामेंट जीता है। कैरेबियंस ने पहली बार 2012 में और फिर 2016 में वर्ल्डकप अपने नाम किया था।

- एबी डिविलियर्स के नाम सबसे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड है। क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके एबीडी ने सभी वर्ल्डकप में मिलाकर कुल 23 कैच पकड़े हैं।

- क्रिस गेल टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। यूनिवर्स बाॅस ने पहली सेंचुरी 2007 वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाई थी। फिर दूसरा शतक 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया।

- स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टी20 विश्व कप में 26 विकेट के साथ भारत के हाईएस्ट विकेट टेकर हैं।

- टी-20 वर्ल्डकप को लेकर सबसे रोचक बात यह है कि किसी भी मेजबान देश ने कभी भी टी20 विश्व कप नहीं जीता है और न ही कोई डिफेंडिंग चैंपियन इसे बरकरार रख पाया।

- 2007 के टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे से 5 विकेट से हार गया था।

- श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया है। श्रीलंकन टीम ने 2007 में केन्या के खिलाफ यह रिकार्ड बनाया था। जो अब तक बरकरार है। तब श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे।

- क्रिस गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे अधिक 11 छक्के लगाए। उन्होंने 63 छक्कों के साथ सभी सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

- महेला जयवर्धने टी 20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम कुल 1016 रन दर्ज हैं।

- टी 20 विश्व कप में पहली बार हैट्रिक 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने ली थी।

- बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम टी20 विश्व कप में सबसे अधिक 41 विकेट हैं।

- टी20 विश्व कप में सबसे कम स्कोर 39 है, जिसे नीदरलैंड ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

Cricket News inextlive from Cricket News Desk