मीना कुमारी:

बॉलीवुड में ट्रेजडी क्वी के नाम से जानी जाने वाली मीना कुमारी ने अभिनय की दुनिया में एक अलग छाप छोड़ी। 1 अगस्त 1932 को जन्मी मीना कुमारी की 31 मार्च 1972 को इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इतनी कम उम्र में 'साहब बीबी और गुलाम', 'मैं चुप रहूंगी' और 'आरती'जैसी फिल्में कर वह सुपरस्टार बन गई थीं। फिल्म 'पाकीजा' का गीत 'चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो...' काफी पॉपुलर हुआ। इतना सबकुछ होने के बाद मीना की मौत जब हुई तब वह कंगाल थीं। अस्पताल में भर्ती मीना के पास बिल भरने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। जिससे उनके एक डॉक्टर ने उनका बिल भरा था।

रूबी मेयर्स:

रूबी मेयर्स यानी कि सुलोचना नाम भी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इन्हें भी करियर में काफी उतार चढ़ाव देखें। 1907 को जन्मीं रूबी मेयर्स ने 10 अक्टूबर 1983 को इस दुनिया को अलविदा कहा। रूबी मेयर्स ने 1930 के दशक में सबसे फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्री थीं। नील कमल, खट्टा मीठा जैसे फिल्में करने वाली रूबी मेयर्स को भी अंतिम समय में काफी गरीबी झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा उन्हें अकेलापन भी बहुत था।

जब यह 10 बॉलीवुड सेलेब्‍स मरे उनके पास फूटी कौड़ी नहीं थी

चंद्र मोहन:

बॉलीवुड अभिनेता चंद्र मोहन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हुआ। 1905 में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पैदा हुए चंद्र मोहन 1930-1940 के दशक में पर्दे पर छाए रहे। यह अपनी आवाज और ग्रे कलर की आंखों की वजह से काफी फेमस हुए। उस दौरान में इन्होंने करीब 20 से अधिक फिल्मों में काम किया। यह फिल्मों अपने अपने जबरदस्त अभिनय की वजह से छाए रहे। हालांकि एक दौर इनकी जिंदगी में भी ऐसा आया जब ये अकेले से पड़ गए थे। ये शराब काफी ज्यादा पीने लगे थे। 44 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले चंद्र मोहन ने भी आखिरी वक्त काफी गरीबी झेली थी।

नलिनी जयवंत:

बॉलीवुड की टॉप क्लास की एक्ट्रेस में नलिनी जयवंत का नाम भी लिया जाता है। नलिनी 1926 में जन्मीं नलिनी ने 2010 में इस दुनिया को अलविदा कहा। नलिनी ने नास्तिक, बंदिश, काला पानी, किशोरी, मिस्टर एक्स जैसी फिल्मों में काम किया। नलिनी भी जीवन के अंतिम दौरा में काफी परेशान रहीं। शायद यही वजह रही कि तीन दिन तक उनकी मौत की खबर किसी को नहीं लगी।

जब यह 10 बॉलीवुड सेलेब्‍स मरे उनके पास फूटी कौड़ी नहीं थी

कुक्कू मोरे:

एंग्लो-इंडियन कुक्कू मोरे का नाम भी काफी चर्चा में रहा। बॉलीवुड स्क्रीन की पहली बार-डांसर के रूप में इन्हें ही देखा जाता रहा। कुक्कू मोरे ने 1940 के दशक में इसकी शुरुआत की थी। यह उस दौर में अपने एक डांस के 6000 रुपये लेती थीं। यह काफी फेमस भी हुई थीं, लेकिन बाद में इन्हें कैंसर की बीमारी हो गई। इनके पास भी ज्यादा पैसे नहीं थे। इन्होंने बीमारी और कंगाली की वजह से 52 साली की उम्र में ही इस दुनिया से विदा ले ली थी।

भारत भूषण:

फिल्म बैजू बावरा से फिल्मी दुनिया में छाए भारत भूषण का नाम भी इस सूची में शामिल हुआ। 1920 में जन्में भारत भूषण 1992 को 72 वर्ष की उम्र में अलविदा कह गए। इन्होंने भाईचारा, सुहागरात, उधार, रंगीला राजस्थान जैसी फिल्मों में काम किया। भरत भूषण् ने जीवन के आखिरी दिनों में काफी गरीबी झेली। जिसकी वजह से उन्हें अपनी दो कारें भी बेचनी पड़ीं।

जब यह 10 बॉलीवुड सेलेब्‍स मरे उनके पास फूटी कौड़ी नहीं थी

विमी:

बॉलीवुड एक्ट्रेस विमी भी जीवन के अंतिम दौर में गरीब हो गई थीं। विमी ने बी आर चोपड़ा की फिल्म हमराज से काम शुरू किया। विमी एक आजाद खयालो वाली महिला थी। इन्हीं वजहों से विमी का अपने पति और परिवार से भी दूर हो गईं। इतना ही नहीं वह फिल्मी दुनिया में भी ज्यादा लंबी दौड़ नहीं दौड़ पाई। शराब की लत की वजह वह लगभग कंगाल हो गई थीं। इसके अलावा उनके शरीर के पार्ट भी खराब हो गए थे। कंगाली की वजह से ही आखिरी समय उन्हें अपना इलाज नैनावती अस्पताल में साधारण वार्ड में एडमिट हुई थीं।

ए.के.हंगल:

ए.के.हंगल भी बॉलीवुड के बड़े चेहरों में शामिल हैं। इन्हें भी आर्थिक अभाव में अपने जीवन के अंतिम दिन बिताने पड़े थे। 1914 में जन्में ए.के. हंगल ने नाना, पिता, नेता, स्कूल मास्टर, रिटायर्ड जज, डॉक्टर, प्रोफेसर, पंडित, संत, कर्नल जैसे तमाम किरदारों में नजर आए। सैंटा क्रूज के एक छोटे से फ्लैट में रहने वाले हंगल आखिरी समय में अकेले ही रहे। वह अंतिम वर्षों में कई बीमारियों की चपेट में थे। इसके अलावा धन की तंगी से जूझते हुए 2012 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

जब यह 10 बॉलीवुड सेलेब्‍स मरे उनके पास फूटी कौड़ी नहीं थी

भगवान दादा:

भगवान दादा का नाम भी काफी फेमस राह। फिल्म 'अलबेला' सहित कई सुपर हिट फिल्मों में वह जबरदस्त रोल में नजर आए। 'भोली सूरत दिल के खोटे, नाम बड़े और दर्शन छोटे' गाने में इनके ठुमके आज भी लोगों को अच्छे से याद हैं। सुपरस्टार बनने के बाद इनके पास चेंबूर में बंगला, स्टूडियो और कीमती कारें सब हो गईं, लेकिन यह सब अचानक से एक आगजनी की भेंट चढ़ गए। उनके यहीं से बुरे दिन शुरू हो गए। चेंबूर के बंगले से दादर की चॉल में उन्हें रहना पड़ा। आखिरी समय समय में उन्हें कंगाली का सामना करना पड़ा।  

गुजरे जमाने की इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की तब और अब की तस्वीरें देख दिल धक से रह जाएगा

अचला सचदेवा:

इस एक्ट्रेस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जी हां बलराज साहनी की जोहराजबीं काफी पॉपुलर हुई। यह किरदार अचला सचदेवा ने निभाया था। 1920 में पेशावर में जन्मीं अचला ने साल 2012 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े रोल निभाए हैं। जीवन के अंतिम दिनों में वह बिलकुल अकेली रहीं। दोनों बच्चे उनसे दूर रहते थे। जिस समय वह हॉस्पिटल में भी तब भी उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। अंतिम समय अस्पताल में भी उनसे मिलने कोई नहीं आया।

उत्तर भारत की इन हीरोइनों ने साउथ की फिल्मों में मचाया तहलका, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk