1 . सलमान खान और कटरीना कैफ
फिल्म 'एक था टाइगर' में साथ नजर आए थे उस समय हमेशा साथ नजर आने वाले सलमान खान और कटरीना कैफ। उसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। इसके बावजूद दोनों एक बार फिर इस साल पर्दे पर एकसाथ नजर आएंगे। ये होगी फिल्म 'एक था टाइगर' की सीक्वल। फिल्म का नाम होगा 'टाइगर जिंदा है'। बताया जा रहा है कि 21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर ये फिल्म रिलीज होगी। इसे डायरेक्ट कर रहे हैं अली अब्बास जफर ने।

बॉलीवुड के ये एक्‍स कपल्‍स 2017 में स्‍क्रीन पर होंगे फिर एक

पढ़ें इसे भी : हिंदी फिल्मों की 'हंटरवाली' को नहीं जानते, फिर जानते ही क्या हो?

2 . वरुण धवन और आलिया भट्ट
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद से वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के बीच कुछ-कुछ होने की खबरें लगातार सुनने को मिलीं। कुछ समय बाद उन खबरों पर विराम लग गया। ऐसा माना जाने लगा कि अब दोनों अलग हो गए हैं। लोग ये भी सोचने लगे कि रियल लाइफ में अलग होने के साथ ही अब दोनों रील लाइफ में भी साथ नजर नहीं आएंगे। वैसे बता दें कि ये गलत है। दोनों इसी साल 2017 में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' के बाद अब दोनों फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 मार्च 2017 को रिलीज होगी।

बॉलीवुड के ये एक्‍स कपल्‍स 2017 में स्‍क्रीन पर होंगे फिर एक

पढ़ें इसे भी : जिन्हें सोनाक्षी सिन्हा रीना राय की बेटी लगती है इसे पढ़कर धक्का लगेगा

3 . कटरीना कैफ और रणबीर कपूर
दोनों के बीच तो अफेयर की चर्चा इतनी जबरदस्त थी कि बस इनकी शादी होनी ही बाकी थी। लंबे समय तक दोनों लिवइन में भी रहे, लेकिन लंबे रिलेशन के बाद दोनों एकदूसरे से अलग हो गए। अलग होने के बावजूद इस साल दोनों एक फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम होगा 'जग्गा जासूस'।

बॉलीवुड के ये एक्‍स कपल्‍स 2017 में स्‍क्रीन पर होंगे फिर एक

पढ़ें इसे भी : क्या आप जानते हैं कौन हैं साहबजादे इरफान अली खान, और किसकी खातिर इरफान ने बदलना चाहा मजहब

4 . सिद्धार्थ राय कपूर और श्रद्धा कपूर
अपनी पहली फिल्म 'आशिकी 2' में साथ डेब्यू करने वाले ये दोनों स्टार्स उसके बाद कई मौकों पर साथ ही नजर आते थे। लंबे समय तक दोनों के अफेयर की चर्चा इनके फैन्स के बीच रही। उसके बाद न जाने ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते एकदूसरे से अलग कर लिए। इसके बावजूद अब इनके फैन्स के लिए गुड न्यूज है। वो ये कि दोनों एक बार फिर इसी साल स्क्रीन पर साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम होगा 'ओके जानू'। फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड के ये एक्‍स कपल्‍स 2017 में स्‍क्रीन पर होंगे फिर एक

ऐसा मानना है डायरेक्टर्स का
वैसे एक्टर्स का अलग होने के बाद फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके पीछे खुद उनका कहना है कि ये उनके काम का हिस्सा है। उसके लिए उन्हें सबकुछ करना होगा। वहीं फिल्म ओनीर का कहना है कि जब एक्टर्स को इसमें कोई दिक्कत नहीं है, तो उन्हें क्यों होगी। बल्कि उनका कहना है कि ऐसे जोड़ों की फिल्में अक्सर बड़ी हिट साबित होती हैं। ऐसे जोड़ों को दर्शक स्क्रीन पर नए सिरे से रोमांस करते हुए देखना चाहते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk