- 12 सितंबर तक सेफ्टी वर्क के चलते रद रहेंगी ट्रेनें

- 3 ट्रेनों का संचालन मेरठ से किया गया रद

- 3 ट्रेन नई दिल्ली से वाया मेरठ होकर देहरादून व जालंधर जाती हैं

- नंदा देवी एक्सप्रेस- नई दिल्ली से देहरादून 112205 अप-112206 डाउन

- जालंधर एक्सप्रेस- नई दिल्ली से जालंधर 14681 अप - 14682 डाउन

- जनशताब्दी एक्सप्रेस- नई दिल्ली से देहरादून 12056 अप- 12057 डाउन

- 35 ट्रेनों का संचालन रद किया गया है नई दिल्ली से

आई अलर्ट

मेरठ। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सेफ्टी वर्क के चलते नई दिल्ली से संचालित करीब 35 ट्रेनों का संचालन अगले चार दिन के लिए रद कर दिया गया है। वहीं, नई दिल्ली से वाया मेरठ होकर देहरादून व जालंधर जाने वाली तीन ट्रेन रद की गई हैं। ऐसे में आप रेल यात्रा के लिए सोच समझकर ही निकले।

वर्जन-

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सेफ्टी वर्क किया जा रहा है। इसलिए कुछ ट्रैक अगले दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। मुख्यालय से मिले मैसेज के अनुसार मेरठ से जाने वाली तीन ट्रेनें रदद की गई हैं।

- आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक