नए साल का जश्न

गूगल ने आज भी नए साल के आगमन पर अपने होमपेज पर एक शानदार डूडल बनाया है। हालांकि  गूगल ने कल से ही डूडल बनाकर इसका सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था। कल ही गूगल ने अपने होम पेज पर एनिमेटेड डूडल लगाया था। जिसमें 5 चिड़िया बैठी थीं। ये फाइव बड्र्स अलग अलग कलर्स में थी। उनके बीच में एक अंडा रखा था और आखिरी वाली चिड़िया हाथ में घड़ी लिए थी। जो देखने में काफी खूबसूरत लग रही थी। ऐसे में आज रात 12 बजे जैसे ही 2016 का आगाज हुआ वो बीच में रखा अंडा फूट गया। उससे एक और चिड़िया यानी की बतख निकली। हरे रंग की यह बतख बाकी चिड़ियों से लंबी हैं। अब वे सभी काफी उछल रही हैं और नए साल का जश्न मना रहीं हैं।

डूडल काफी खूबसूरत

ऐसे में कल न्यू ईयर ईवनिंग पर गूगल का यह डूडल काफी पसंद किया जा रहा था। गूगल के डूडल पर बैठीं चिड़ियों के उछलने के पीछे कहा जा रहा था कि इन्हें अंडा फूटने का बेसब्री से इंतजार है। इसको लेकर ही आखिरी वाली सबसे छोटी बड्र्स हाथ में पकड़ी घड़ी बार बार देख रही थी। बताते चलें कि गूगल ने काफी समय बाद ये एनिमेटेड डूडल बनाया है। इसके पहले के बने गूगल सब सिर्फ सिंपल पिक्चर में थे। इससे पहले अभी क्रिसमस डे से पहले क्रिसमस हॉलीडे और न्यू ईयर वीक पर भी गूगल ने अपना डूडल बनाया था। गूगल ने अपने होमपेज पर एक कलरफुल पेपरक्राफ्ट की तरह दिखने वाला डूडल बनाया था। गूगल ने इस कलरफुल डूडल को ‘Tis the Season’ नाम दिया था।

inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk