इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
1- बेबी कैप
छोटे बच्चे को नहलाते समय उसकी आंखों में पानी और साबुन जाता है। जिससे बच्चा रोने लगता है। ऐसे में इस कैप की खोज की गई जिससे पहनने के बाद बच्चे की आंखों में पानी और सबुन ना जाये।

इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
2- सैंडविच पैडलॉक
अक्सर आप का सैंडविच चोरी हो जाता होगा। इसका आप को बहुत अफसोस भी होता होगा। इतनी मेहनत के बाद बनाया गया सेंडविच आप खा भी नही पाये। ऐसे में सैंडविच पैडलॉक का यूस करें। इसमे अपना सैंडविच पैक करें। जिसके बाद इसे कोई भी चुराने की हिमाकत नही करेगा।

इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
3- ड्रिंक टाई
जब आप जॉब पर होते हैं तो ड्रिंक करना मना होता है। ऐसे में ड्रिंक करने वालों ने ड्रिंक टाई नाम की खोज की है। ये दिखने में तो नॉर्मल टाई की तरह ही लगेगी पर इसके अंदर आप अपना मनपसंद ड्रिंक भर कर ऑफिस में भी इसका लुफ्त उठा सकते हैं और किसी को शक भी नही होगा।

इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
4- पिज्जा कटर
वैसे तो आप ने बहुत से पिज्जा कटर देखे होंगे पर ये वाला अपने आप में खास है। ये टू इन वन टाइप का पिज्जा कटर है। इसमें आप पिज्जा काट सकते हैं और साथ में ही सर्व भी कर सकते हैं।

इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
5- टूथपेस्ट
अक्सर लोगों को टूथपेस्ट करते समय बहुत जल्दी होती है। तो इस जल्दी को और जल्दी करने के लिए कए कंपनी ने अनोखा टूथपेस्ट निकाला जिसमें दोनो ओर से टूथपेस्ट निकल सकता है।

इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
6- ट्रांसपैरेंट टोस्टर
वैसे तो आप जब ब्रेड टोस्ट बनाते होंगे तो उसकी महक से आप को पता चल जाता होगा कि टोस्ट बन के तैयार होने वाला है। हम आप को ट्रांसपैरेंट टोस्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें टोस्ट आप को दिखेगा।

इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
7- मोबाइल पॉकेट
आप मोबाइल फोन पॉकेट में रखने के बाद उसमें मैसेज पढ़ सकते हैं क्या। नहीं ना। पर हम जिस मोबाइल पॉकेट के बारे में आप को बताने जा रहे हैं उसमें आप मोबाइल पॉकेट में रखने के बाद भी पढ़ सकते हैं।

इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
8- कैन मग
वैसे तो अगर कैन में कोक या पेप्सी पीने के शौकीन हैं तो यह खोज आप के काम आ सकती है। कैन पसंद करने वालों ने एक ऐसे हेंडेल का आविष्कार किया है जो कैन में आसानी से फिट हो सकता है।

इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
9- ट्रांसपैरेंट छाता
बारिश के दौरान आप छाता लगा लेते हैं। अगर आप छाते से खुद को पूरी तरह से ढक लें तो आप को आसपास को कुछ भी नजर नहीं आयेगा। ऐसे में हम आप को सलाह देंगे कि आप ट्रांसपैरेंट छाते का प्रयोग करें। इससे छाते के अंदर रहते हुए भी आप देख सकते हैं।

इन अनोखे अविष्‍कारों से आप होंगे अनजान
10- स्पेशल जूती
वैसे कूड़ा उठाने के लिए आप को झुकना पड़ता है पर हम आप को एक ऐसी जूती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप बिना झुके ही कूड़ा उठा सकते हैं। ये जापानियों का आविष्कार है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk