ऑनलाइन सर्विस बनी गेमचेंजर
नगर निगम की ओर से आगराइट्स की सुविधा के लिए घर बैठे ही हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा भी दी गई है। इसके तहत मकान मालिक के मोबाइल पर मैसेज भेजा जाता है। व्हाट्सपएप पर भी टैक्स अमाउंट के मैसेज के साथ पेमेंट का लिंक भी सेंड किया जाता है। जिस पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन पेमेंट के ऑप्शन ओपन होते हैं। जिसमें किसी से भी ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। अगर कोई ऑफलाइन हाउस टैक्स जमा करना चाहता है तो अपने नियर बाई जोनल ऑफिस में जाकर जमा करा सकता है। 25 जनवरी से व्हाट्सएप पर लिंक के जरिए शुरू हुई ऑनलाइन सर्विस का आगराइट्स ने जमकर यूज किया। 5957 करदाताओं ने 1.01 करोड़ रुपए की धनराशि ऑनलाइन डिपोजट की। वहीं टोटल ऑनलाइन सर्विस के जरिए टैक्स डिपोजिट करने वालों की संख्या 40242 थी, जिनकी ओर से 54.19 करोड़ रुपए ऑनलाइन टैक्स जमा किया गया, जो कुल प्राप्त टैक्स का 75.42 परसेंट था।


पिछले वर्ष से 18 करोड़ अधिक
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए हाउस टैक्स कलेक्शन का टारगेट 100 करोड़़ रुपए था। इस टारगेट को अचीव करने के लिए नगर निगम ने शुरू से अभियान छेड़ रखा था। अब तक का सर्वाधिक हाउस टैक्स कलेक्शन कर रिकॉर्ड बनाया। 71.85 करोड़ रुपए हाउस टैक्स वसूला। जबकि लास्ट फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में ये कलेक्शन 53.54 करोड़ रुपए था।

कम स्टाफ में बेहतर प्रदर्शन
नगर निगम के हाउस टैक्स कलेक्शन डिपार्टमेंट में स्टाफ की संख्या काफी कम है। निगम अधिकारियों की मानें तो हाउस टैक्स वसूली के लिए 19 रेवेन्यू इंस्पेक्टर ही कार्यरत हैं। इनमें से भी दो रेवेन्यू इंस्पेक्टर काफी लंबे समय से मेडिकल लीव पर चल रहे हैं। वहीं आगरा नगर निगम के समकक्ष अन्य निगमों में स्टाफ की संख्या डेढ़ से दोगुना अधिक है।

3 लाख शहर में हाउस टैक्स देने वाले हाउसहोल्ड
100 करोड़ रुपए था फाइनेंशियल ईयर के लिए टारगेट
71.85 करोड़ रुपए हाउस टैक्स का कलेक्शन
5957 ने व्हाट्सएप लिंक के जरिए जमा किया ऑनलाइन टैक्स
40242 करदाताओं ने ऑनलाइन जमा कराया टैक्स

12 परसेंट की पेनल्टी के साथ प्रॉपर्टी जाने का भी डर
हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर मकान मालिक के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। 12 परसेंट पेनल्टी लगने के साथ प्रॉपर्टीज भी कुर्क की जा सकती है। हाल ही में नगर निगम की ओर से कई बकायेदारों पर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की गई है।


नगर निगम ने 71.85 करोड़ रुपए का हाउस टैक्स कलेक्शन किया है, जो इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है। टैक्स डिपोजिट करने के लिए शुरू की गईं ऑनलाइन सर्विस का भी बड़ी संख्या में लोगों ने इस्तेमाल किया। आगामी वित्तीय वर्ष में टारगेट को शत-प्रतिशत अचीव करने का प्रयास किया जाएगा।
अंकित खंडेलवाल, नगरायुक्त, नगर निगम

हाउस टैक्स कलेक्शन डिपार्टमेंट में स्टाफ की संख्या कम होने के बाद भी टैक्स कलेक्शन में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष से 18.32 करोड़ रुपए अधिक वसूली हुई है।
विनोद कुमार गुप्ता, अपर नगरायुक्त, नगर निगम

पिछले वर्षों में हुआ हाउस टैक्स कलेक्शन
वर्ष कलेक्शन
2020-2021 44.66 करोड़
2021-2022 45.89 करोड़
2022-2023 53.54 करोड़
2023-2024 71.85 करोड़