- वर्ष 2021-22 के लिए नगर निगम और जल संस्थान का रखा गया बजट

-पार्षद जगदीश पचौरी निर्विरोध चुने गए उप सभापति

-नगर निगम की आय बढ़ाने और व्यय कम करने पर जोर

आगरा : नगर निगम की कार्यकारिणी की 15वीं बैठक सोमवार शाम कार्यकारिणी कक्ष में हुई। चार घंटे तक चली बैठक में नगर निगम और जल संस्थान का 818 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ। यह बजट वर्ष 2021-22 का है। नगर निगम का 707 करोड़ रुपए और जल संस्थान का 111 करोड़ रुपए का बजट है।

आय बढ़ाने पर जोर

महापौर नवीन जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही व्यय कम करने पर चर्चा की गई। बैठक में उप सभापति के चुनाव को लेकर आम सहमति बनी। पार्षद जगदीश पचौरी को निर्विरोध उप सभापति चुना गया। नगरायुक्त निखिल टीकाराम, अपर नगरायुक्त केबी सिंह, मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, जल संस्थान के महाप्रबंधक आरएस यादव, जरीना बेगम, अनीता खरे, नेहा गुप्ता, श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

---

ताज पश्चिमी गेट की पार्किंग का फिर से निकलेगा टेंडर

आगरा : ताजमहल की पश्चिमी गेट की पार्किंग का टेंडर फिर से निकलेगा। सोमवार को एडीए में नीलामी होनी थी, लेकिन वेबसाइट न चलने के कारण टेंडर को निरस्त कर दिया गया। एडीए सचिव राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जल्द ही नया टेंडर निकला जाएगा।