AGRA: जिला जेल में मौजूदा समय दो दर्जन से ज्यादा बंदी बीमार है। इसमें ज्यादातर निरुद्ध बंदी पल्मोनरी टीवी रोग से पीडि़त हैं। जेल में बंदियों के उपचार के लिए करोड़ों रुपये का बजट आता है, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं है। समय-समय पर आला अफसरों द्वारा जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जाता है। मौजूदा समय में जेल में 27 बंदी बीमार हैं।

जेल में बेड भी नाकाफी

जेल में दो वार्डो में 24 बेड की व्यवस्था है। मौजूदा समय में 27 मरीज बीमार हैं। ऐसे में यदि बीमार बंदियों की संख्या बढ़ती है, तो उनके लिए जेल में व्यवस्था नहीं है। बाहर हॉस्पिटल में उपचार के लिए 287 गार्ड मांगे गए थे, जिसके सापेक्ष 68 गार्ड उपलब्ध कराए जा सके हैं। जेल में चिकित्सा व्यवस्था दवा के लिए 10 लाख बजट मिला। 97575 की धनराशि उपलब्ध है।

2012 में बना था हॉस्पिटल

जेल में वर्ष 2012 में हॉस्पिटल का निर्माण हुआ था। इसमें 24 बेड की व्यवस्था है। इसमें 18 बेड का एक वार्ड और 06 बेड का दूसरा वार्ड है।