दिन भर चली सर्द हवा, आज सुबह कुछ देर के लिए कोहरा

आगरा। गुरुवार को दिन भर सर्द हवा चलती रही। रात में शीत लहर चलने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए कोहरा छाया रह सकता है।

सुबह से ही सर्द हवा चली, सुबह 11बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर दो बजे तक तेज धूप रही। सर्द हवा के चलते उसकी तपिश नहीं महसूस हुई। अधिकतम आ‌र्द्रता 97 फीसद तक पहुंच गई। शाम को सर्द हवा तेज हो गई। रात में शीतलहर चलने लगी, इससे न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.4 डिग्री रहा।

10 दिसंबर से छट जाएंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ दिसंबर तक सुबह कुछ देर के लिए कोहरा छाएगा। दिन में धूप निकलेगी लेकिन सर्द हवा चलती रही। रात में शीत लहर चलने से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच जाएगा।