आगरा(ब्यूरो)। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में सवार यात्रियों का कहना इतना ही था इनकी नाराजगी ने हमें खूब सताया है। पुलिस ने बल का प्रयोग किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव समेत 32 नामजद लोगों और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


हाइवे सर्विस रोड पर लगी वाहनों की लाइन
कांग्रेसी शनिवार दोपहर 12. 30 बजे न्यू आगरा क्षेत्र में अबुल उल्लाह की दरगाह पर एकत्र हुए। यहां से वह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पहुंच गए। भगवान टॉकीज से वाटर वक्र्स की तरफ जाने वाले मार्ग पर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। हाईवे पर उन्होंने धरना शुरू कर दिया। इससे खंदारी से भगवान टॉकीज को जा रहे फ्लाईओवर व सर्विस रोड पर लंबा जाम लग गया। इसमें स्कूली वाहन फंसने से छात्र-छात्राएं परेशान हो उठे। वहीं बाहर से गुजरने वाले वाहन में सवार लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।

पुलिस कर्मियों ने रोड से खदेड़ा
कांग्रेसियों ने तिरंगा व पार्टी के झंडे लहराए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने के बाद पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वार्ता कर समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माने तो पुलिसकर्मियों न उन्हें घसीटते हुए धरने से उठाया। पुलिस की गाडिय़ों, टैंपो और अन्य गाडिय़ों में भरकर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को थाना न्यू आगरा भिजवाना शुरू कर दिया। पुलिस के इस एक्शन से प्रदर्शन में शामिल कुछ कांग्रेसी मौके से भाग निकले।

पुलिस ने छीना जलता पुतला
कांग्रेसी बार-बार गाडिय़ों से उतरकर हाईवे पर बैठ गए। इसी बीच अबुल उल्लाह की दरगाह की तरफ से आए एक कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक दिया। पुलिसकर्मियों ने उससे जलता हुआ पुतला छीना। कांग्रेसियों को हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य कांग्रेस नेता भी थाना न्यू आगरा पहुंच गए। यहां कांग्रेसियों ने भजन-कीर्तन किया।

लोक व्यवस्था भंग करने का आरोप
पुलिस ने हिरासत में लिए गए 32 कांग्रेसियों और 30-35 अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने और लोक व्यवस्था को भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शाम को हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिया गया।

प्रदर्शन में यह थे शामिल
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ङ्क्षसह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष हेमंत चाहर, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, मथुरा प्रसाद, रितु शर्मा, नंदलाल भारती, अजहर वारसी, गौरव शर्मा, अंकुश गौतम, दीपक दीक्षित, गौरांग चौहान, लोकेश, ताहिर, अनिल, कुलदीप आदि शामिल रहे।

स्थगित की पदयात्रा
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के नेतृत्व में अग्निवीर भर्ती के खिलाफ शनिवार को आगरा से बरेली के लिए पद यात्रा शुरू होनी थी। राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त होने के बाद पद यात्रा निरस्त कर दी गई।


32 नामजद और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 32 लोगों को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ा गया है।
विजय विक्रम ङ्क्षसह, इंस्पेक्टर न्यू आगरा