- आगरा के 10 मरीजों सहित 16 में हुई पुष्टि, अन्य मरीज फीरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी और सहारनपुर के

- जीनोम सिक्वें¨सग के लिए भेजे 60 कोरोना संक्रमितों के सैंपल में से 40 की आई रिपोर्ट, इनमें तीन की हो गई मौत

आगरा। कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट ने कहर बरपाया था। एसएन मेडिकल कॉलेज से जीनोम सिक्वें¨सग के लिए भेजे गए कोरोना संक्रमित 60 मरीजों के सैंपल में से शुक्रवार को 40 की रिपोर्ट आ गई। 16 मरीजों में कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट मिला है। इनमें आगरा के 10 मरीज थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई थी। छह अन्य मरीज फिरोजाबाद, मैनपुरी और सहारनपुर के हैं।

एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलाजी विभाग की अध्यक्ष डॉ। आरती अग्रवाल ने बताया कि पांच जून को 40 और 26 जून को 20 सैंपल जीनोम सिक्वें¨सग के लिए इंस्टीटयूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटेड बायोलॉजी, दिल्ली भेजे गए। इसमें से 40 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 16 में डेल्टा वेरिएंट मिला है, इनमें 10 मरीज आगरा के हैं, जिनमें से तीन की मौत हो गई थी और सात ठीक हो गए थे। अन्य दो हाथरस, दो फिरोजाबाद, एक मैनपुरी और एक सहारनपुर का मरीज है।

एक भी मरीज में नहीं मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट

जीनोम सिक्वें¨सग के लिए भेजे गए सैंपल में घातक डेल्टा प्लस वेरिएंट नहीं मिला है। इसका संक्रमण तेजी से फैलता है।

33 सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजे गए

कोरोना संक्रमित 33 मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वें¨सग के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। इनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

ये हैं आठ घातक वेरिएंट

डेल्टा, डेल्टा प्लस, कप्पा लैम्ब्डा, अल्फा, बीटा, गामा, लोटा, ईटा वेरिएंट

डेल्टा वेरिएंट से हुई मौत

1. शाहगंज निवासी 72 साल के मरीज का एसएन में इलाज चला। आईसीयू में भर्ती रहे और मौत हो गई।

2. 69 साल के सरला बाग दयालबाग निवासी मरीज हाई फ्लो ऑक्सीजन पर रहे। इलाज के दौरान मौत हो गई।

3. शास्त्रीपुरम निवासी 49 साल की महिला मरीज को ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर भर्ती किया गया। दो दिन बाद ही मौत हो गई।

40 सैंपल की रिपोर्ट आई है। अभी 53 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है, किसी भी मरीज में डेल्टा प्लस वेरिएंट नहीं मिला है।

डॉ। संजय काला, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज