आगरा(ब्यूरो)। वहीं रावतपाड़ा स्थित श्रीमन:कामेश्वर महादेव मंदिर में चांदी का ङ्क्षहडौला सजाया गया। अन्य मंदिरों पर भी फूल बंगला सजाया गया, रात में महाआरती हुई।

बाबा को अर्पित किया गंगाजल
शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से ही रुद्राभिषेक के साथ महाभिषेक का दौर शुरू हो गया। सबसे पहले कांवडिय़ों ने पहुंचकर बाबा को गंगाजल अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह चार बजे की आरती के बाद नौ बजे, दोपहर 12 बजे और फिर रात आठ बजे आरती की गई। रात में फूल बंगला भी सजाया गया।

मेला में देररात तक रही भीड़
मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वहां लगे मेले में लोगों ने परिजन के साथ झूलों और चाट-पकौड़ी आदि का स्वाद चखा और खरीदारी की। देररात तक मेला में आने वाली भीड़ का सिलसिला जारी रहा। पूजा-अर्चना मंदिर महंत अजय राजौरिया ने कराई।

बाबा ने चांदी के ङ्क्षहडोले में दिए दर्शन
रावतपाड़ा स्थित श्रीमन:कामेश्वर महादेव मंदिर में चांदी का भव्य ङ्क्षहडोला सजाया गया। इससे बाबा मन:कामेश्वर नाथ महाराज की छवि मनोहारी लग रही थी। भव्य फूल बंगला भी सजाया गया। श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए। महंत योगेश पुरी ने आरती संपन्न कराई। इससे पहले सुबह से दोपहर तक रुद्राभिषेक और अभिषेक का दौर चलता रहा। वहीं राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर महादेव, बल्केश्वर स्थित बल्केश्वरनाथ महादेव, सिकंदरा स्थित कैलाश महादेव, कलक्ट्रेट स्थित रावली महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह कांवड़ चढ़ाई गई, जबकि दोपहर तक अभिषेक व रुद्राभिषेक चला। शाम को भव्य फूल बंगला सजाकर महाआरती की गई।

जगह-जगह लगे भंडारे
शहर में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। शाहगंज क्षेत्र में पृथ्वीनाथ मेले को देखते हुए इनकी संख्या अधिक थी। इसके साथ शीतल जल, शरबत आदि भी वितरित किया गया।