आगरा(ब्यूरो)। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व आपातकालीन स्थिति में उपयोग हेतु सभी ट्रेन के कोच में इमरजेंसी अलार्म चेन लगी होती है। लेकिन यात्रियों द्वारा कई बार बिना वजह चेन पुलिंग की जाती है, जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई के लिए मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के नेतृत्व में 'ऑपरेशन समय पालनÓ अभियान चलाया गया।

इतना वसूला गया जुर्माना
अभियान एक अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलाया गया। इस दौरान आगरा मंडल में सवारी गाडिय़ों में अनाधिकृत चेन पुलिंग करने वाले 350 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर समय-समय पर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें कोर्ट की ओर से 62265 रुपए जुर्माना वसूलने के आदेश दिए गए।

अवेयर भी किया जा रहा
साथ ही रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशन के आसपास स्कूलों एवं गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग नहीं करने के बारे में समझाया जा रहा है। चेन पुलिंग पर कार्रवाई के बारे में भी अवेयर किया जा रहा है।


अभियान
1 अक्टूबर से 15 नवंबर

गिरफ्तार
350

जुर्माना
62265