- ब्रज के डॉ। भूपेंद्र सिंह को सौंपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ। एस सुबैय्या ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। सुनील आंबेकर के स्थान पर अब राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मुंबई के आशीष चौहान को सौंपी गई है। तीन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री चैन्नई के जी लक्ष्मण, पटना के श्रीनिवास और दिल्ली के प्रफुल्ल आकांत को बनाया गया है।

पांच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में उदयपुर के डॉ। आनंद पालीवाल, पटना के डॉ। रमन त्रिवेदी, पुणे के प्रशांत साठे, दिल्ली के डॉ। मनु कटारिया, बरेली के डॉ। भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। सात राष्ट्रीय मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें हैदराबाद के उदय, मुंबई के अनिकेत ओव्हाल, लखनऊ के राहुल वाल्मीकि, गोवाहाटी की नयन शर्मा, झारखंड की विनीता इंदवार, कोलकाता के सप्तऋषि सरकार, बेंगलुरु की हर्षा नारायण आदि हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुंबई के गितेश सामंत, केंद्रीय कार्यालय मंत्री मुंबई के नीरज चौधरकर, केंद्रीय सचिवालय सचिव मुंबई के प्रवीण गायकवाड़ को बनाया गया है। पहली महिला राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी की घोषणा भी आगरा में ही अधिवेशन के पहले दिन हुई थी।

----

तमिलनाडू और पश्चिम बंगाल में होंगे दो-दो प्रांत

परिषद के बढ़ते कार्य को देखते हुए निर्णय हुआ कि तमिलनाडू एवं पश्चिम बंगाल के दो अलग प्रांत करने की आवश्यकता है। उत्तर तमिलनाडू जिसमें 20 जिले होंगे, इसका केंद्र चेन्नई होगा। दक्षिण तमिलनाडु में 18 जिले होंगे, जिसका केंद्र मदुरै होगा। दक्षिण बंगाल जिसमें 15 जिले होंगे और केंद्र कोलकाता होगा। उत्तर बंगाल में नौ जिले होंगे, इसका केंद्र सिलीगुड़ी रहेगा।