आगरा(ब्यूरो)। जीवनीमंडी और लंगड़े की चौकी से शोभायात्रा निकाली गई, इसमें समाज को शांति, अङ्क्षहसा और पंचशील सिद्धांत के अनुसरण का संदेश दिया गया।

यहां से गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई। चक्कीपाट से शुरू हुई शोभायात्रा चीलगढ़, औलिया रोड़, छीपीटोला, प्रतापपुरा, नामनेर, ईदगाह, कुतलुपुर, रावली, कलक्ट्रेट, सुंदरपाड़ा, सब्जीमंडी, चक्कीपाट, बिजलीघर बस स्टैंड होते हुए पूर्वोदय बुद्ध विहार चक्कीपाट पर संपन्न हुई। डॉ। अंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष ङ्क्षप्रस और पदाधिकारियों ने शोभायात्रा समिति पदाधिकारियों का सम्मान किया। भदंत शीलानंद व अशोक रत्न के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षुओं ने त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया। धम्म देशना की गई, जिसमें भदंत शीलानंद ने पूर्णिमा का महत्व बताया और बौद्धों के लिए आज के दिन की महत्ता बताई। सभी बौद्धों को पंचशील सिद्धांत का पालन कर सुखमय जीवन जीने की प्रेरणा दी। करतार ङ्क्षसह भारतीय का कहना था कि बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध के बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।

प्रसाद किया गया वितरण
समिति मंत्री चौ। रामगोपाल ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा की त्रिविधि पावन पर्व इसलिए हैं कि पूर्णिमा को ही भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी वन में 2567 वर्ष पूर्व हुआ था। इसी दिन उन्हें बौद्ध गया में पीपल के वृक्ष के नीचे बुद्धत्व प्राप्त हुआ था। सिद्धार्थ स्कूल की छात्राओं ने भगवान बुद्ध के गीतों पर कार्यक्रम को प्रस्तुति दी। भिक्षु संघ के भोजन व संघ दान के बाद प्रसाद वितरण किया गया। धर्मेंद्र सोनी, शिवचरन कश्यप, बाबू बच्चू ङ्क्षसह, मनोज केमकर, राकेश राज, आशीष ङ्क्षप्रस, शेर ङ्क्षसह, रुपचंद, पूर्व पार्षद मीरा देवी, मुकेश वरुण, विजय ज्ञानेश्वर मौर्या, शैलेंद्र, बंटी कुमार आदि मौजूद रहे।

जागरूकता संदेश दिए गए
वहीं बुद्ध जयंती शोभायात्रा समारोह समिति ने जीवनीमंडी, नयाघेर स्थित प्रज्ञा बुद्ध विहार और साक्षी निशा सर्व सेवा संस्था ने लंगड़े की चौकी, बुद्ध विहार से शोभायात्रा निकाली, जिसमें विभिन्न जागरूकता संदेश के साथ भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रसंग आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा चक्कीपाट स्थित बुद्ध विहार पहुंचकर संपन्न हुई। अध्यक्ष बच्चू ङ्क्षसह बौद्ध, सूरजमल मौर्य, प्रदेश महासचिव पदमलता, राजेंद्र ङ्क्षसह, मनीष बौद्ध, राहुल खरे, नितिन, ओपी, गगन प्रसाद, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।