आगरा। सिटी में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव पड़े मिले, जबकि दो युवकों ने फांसी का फंदा बना कर जान दे दी। एक युवक का शव उखर्रा, तो दूसरे का शव सिकंदरा रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फांसी लगाने वालों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उखर्रा में पड़ा मिला शव

ताजगंज स्थित एमपी पुरा गुम्मट निवासी 47 वर्षीय रामनरेश पुत्र सिपाही राम शटरिंग का काम करता था। बुधवार सुबह उसका शव उखर्रा रोड पर पड़ा मिला। इंस्पेक्टर थाना सदर सलीम खां के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुरानी बीमारी के चलते मृत्यु होना आया है।

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

शास्त्रीपुरम सिकंदरा निवासी 24 वर्षीय नवनीत राना पुत्र राजेंद्र सिंह राना शू फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार रात आठ बजे वह साइकिल से घर लौटा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह उसका शव भगवती ढाबा के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पड़ा मिला।

फांसी के फंदे पर लटका युवक

थाना एत्माद्उद्दौला के हनुमान नगर निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा पुत्र श्याम सुंदर का घर के पास ही पायल बनाने का काम था। उसके भाई गांव गए थे। रात में किसी समय उसने फांसी लगा ली। सुबह कारखाने की लेबर गई, तो कारखाना बंद था। अंदर जाकर देखा तो ऊपर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ था।

कुंडे से लटक दे दी जान

कमला नगर निवासी 27 वर्षीय जीतू पुत्र रूपचंद कपड़े की दुकान में काम करता था। बुधवार दोपहर परिवार छत पर बैठा था। पत्नी नीचे आई तो पति को फंदे पर लटका देखा।