आगरा(ब्यूरो)। ताजनगरी में 11 और 12 फरवरी को जी-20 एंपॉवर इंसेप्शन मीटिंग के तहत कई कॉन्फ्रेंस हुईं। इसमें पार्टिसिपेट्स करने के लिए जी-20 ग्रुप कंट्रीज के प्रतिनिधियों के साथ देश-विदेश से कई डेलीगेट्स शामिल हुए। मेहमानों का 10 फरवरी को आगमन के दौरान भव्य स्वागत हुआ। 13 फरवरी को विदाई का समय आया तो उसी तरह का नजारा दिखा। सिर्फ अंतर था कि पहले महमानों के आने की खुशी थी तो सोमवार को उनसे बिछुडऩे पर लम्हा भावुक था।

जगह-जगह की पुष्पवर्षा
सोमवार सुबह 9:15 बजे जी-20 का प्रतिनिधिमंडल होटल ताज कन्वेंशन से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। होटल परिसर में कमिश्नर अमित गुप्ता, डीएम नवनीत ङ्क्षसह चहल ने अतिथियों को विदा किया। एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने काला नमक का चावल, बनारसी सिल्क का दुपट्टा, गुलाबी मीनाकारी सहित अन्य उपहार दिए। वहीं विदाई के दौरान होटल में स्टाफ अतिथियों से रूबरू होते हुए भावुक हो गए। वीआईपी रोड पर जगह-जगह बच्चों ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर विदा किया। एयरपोर्ट परिसर में मयूर नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 11:40 बजे दो प्लेन से अतिथि दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

हर पल को कैमरे किया कैद
जापान से आईं गोंडा ने कहा, उन्होंने पहली बार ताजमहल देखा। जिस तरीके से दस फरवरी की रात आठ बजे सड़क के किनारे लोग खड़े रहे। इस दृश्य को उन्होंने कैमरे में भी कैद किया है। आगरा के लोगों का प्यार हमेशा याद रहेगा। इटली की प्रतिनिधि मारिया टेरेसा ने कहा कि वाकई, यहां के लोग अच्छे हैं। जिस तरीके से यहां के लोगों ने सत्कार किया, दिल को छू गया। भले ही वह यहां दो-तीन दिन रहीं लेकिन लम्हे हमेशा याद रहेंगे।

उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत ताज
अमेरिका की एलविस फ्रांसिस ने कहा कि वीडियो और फोटो में ताजमहल के बारे में जो देखा था, उससे कहीं अधिक खूबसूरत है। उतने ही अच्छे यहां के लोग हैं। एलविस ने कहा कि इस तरीके से पहले कभी उनका स्वागत नहीं हुआ है। सऊदी अरब की प्रतिनिधि मैंमुनाह के। अलखलिल ने कहा कि भारत और आगरा को वह कभी नहीं भूलेंगी। यह स्वागत उन्हें ङ्क्षजदगी भर याद रहेगा।

डेलीगेट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
नीदरलैंड से आईं डॉ। मार्गरीट सोइटमेन रिजनेन ने भव्य स्वागत के लिए आगरा का शुक्रिया किया। कहा कि ताजनगरी में उनका अनुभव शानदार रहा। साथ ही सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन का शुक्रिया किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्वागत का फोटो भी पोस्ट किया।

भव्य स्वागत और विदाई
दस फरवरी की रात आगरा आए 135 सदस्यों का स्वागत भव्य तरीके से हुआ था। सोमवार को विदाई भी उसी अंदाज में की गई। बसों और कारों पर पुष्प वर्षा की गई।