परिजनों ने कराया पति के खिलाफ हत्या का केस
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित गांव बुढ़ाना में पति ने पत्नी के सीने में गोली मार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। जबकि दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका के परिजनों ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।
लव मैरिज की थी
कटरा गुलेल निवासी सुंदर दुबे ने सीताराम बाजार निवासी गीता दुबे से 2006 में लव मैरिज की थी। इनकी नजदीकियां परिवार के लोगों को पसंद नहीं थी। इसके चलते परिवार के लोगों ने बंदिशें लगा दी थी, लेकिन दोनों ने घर छोड़ दिया और मथुरा में जाकर लव मैरिज कर लिया।
पारिवारिक कलह में ली जान
बताया जाता है कि शादी बाद से दोनों में अनबन होने लगी। इसी के चलते शनिवार की दोपहर पति ने पत्नी के सीने में तमंचे से गोली मार दी। जबकि पति का कहना था कि दोपहर में गेट पर कोई आया था। वह देखने गया, तो इतनी देर में तेज आवाज हुई, अंदर जाकर देखा तो पत्नी घायल थी। उसे लेकर वह अस्पताल भागा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने कराया केस दर्ज
परिजनों ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता दिनेश शर्मा ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।