- जिले में हत्या के 248 मामले पंजीकृत

- अभी तक 193 की हो सकी है गिरफ्तारी

आगरा। जनपद में जितने थाने नहीं है, उतने हत्यारे सलाखों के बाहर घूम रहे हैं। पुलिस फोर्स की कोई

सावधान रहिए। चौंकिए नहीं ये सच है कि जिले में 55 हत्यारे बेखौफ घूम रहे हैं। पौने सात हजार की लाव-लश्कर वाली पुलिस फोर्स अभी इन हत्यारों को गिरफ्तारी तो दूर इनको टच नहीं कर पाई है। इसके चलते हत्यारों के हौसले बुलंद हैं।

सात महीने में 84 हत्याएं हुई

जिले में हत्या के मामलों में 248 अभियुक्त नामजद हैं, पुलिस अभी तक 193 हत्या में नामजद अभियुक्तों को ही गिरफ्तार कर पाई है। अभी 55 हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जिले में पिछले सात महीनों में 84 हत्याएं हुई हैं। इसके अलावा जनवरी से मई 2016 तक 168 हत्या कर लाशें फेंकी गई थीं।

जिले में हैं पौने सात हजार पुलिस फोर्स

ऐसा नहीं है कि जिले में पुलिस फोर्स की कमी है। जिले में 42 पुलिस थाने हैं, इनमें तकरीबन 5000 पुलिस फोर्स हैं। पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस बल भी है। बावजूद इसके पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ पा रही हैं।