आगरा(ब्यूरो)। घटना जिले के शमशाबाद क्षेत्र की है। शनिवार की दोपहर प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा। वहीं दोनों ने कुछ दिन बात कीं और बाद में जहर खा लिया। थाना अध्यक्ष शमशाबाद राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना दी थी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी किसी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।

दूर की थी दोनों में रिश्तेदारी
शमशाबाद के गांव नगला भिक्की की रहने वाली एक युवती(19) से बाह क्षेत्र के गांव तरासों के रहने वाले सहदेव (21) से अफेयर चल रहा था। सहदेव ने बताया कि दोनों की दूर की रिश्तेदारी भी है और दोनों सेम कास्ट भी हैं। फिर भी घर वाले शादी करने को नहीं मान रहे थे। सहदेव ने बताया कि युवती के घर उसका आना-जाना था। 7 महीने पहले दोनों का अफेयर शुरू हो गया.घर वालों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। उन्होंने पाबंदी लगानी शुरू कर दी जबकि युवक के परिजन शादी करने को राजी थे लेकिन युवती के घर वाले पाबंदी लगाते थे। इस पर दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। इसके बाद घर से डेढ़ किमी दूर खेत में जाकर जहर खा लिया।

खेत में तड़पते मिले दोनों
ग्रामीणों के अनुसार दोपहर 2 बजे के आसपास वे बड़ा गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान खेत में युवक और युवती को तड़पते देखा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती को इलाके के शकुंतला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान युवती मौत हो गई। युवक को इलाके के बोना अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

कुछ देर बात की और खा लिया जगह
सहदेव ने बताया कि हम एक दूसरे को बहुत चाहते थे। कई बार शादी कराने की बात कही गई। इसके बावजूद प्रेमिका के परिजन राजी नहीं हुए। हमें कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझा। मैं अपने साथ जहर लेकर आया था। मुझे प्रेमिका ने ही दोपहर 12 बजे मिलने के लिए बुलाया। उससे मिलने के लिए रेलवे क्रासिंग के पास खेत में पहुंचा।