आगरा। थाना छत्ता क्षेत्र के धूलियागंज में मंगलवार को एक अवारा गाय अचानक हिंसक हो गई। इस दौरान उसने एक व्यक्ति को दबोच लिया। सींग मारकर उसे मरणासन्न कर दिया.बमुश्किल लोगों ने हिंसक गाय को डंडे से भगाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अचानक हुई आक्रामक

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह पौने छह बजे गाय अपने बछड़े के साथ घूम रही थी। उसी दौरान गुदड़ी मंसूर खां निवासी 53 वर्षीय बल्लो पुत्र स्व। सुखराम सिंह तिराहे से गुजर रहे थे। इसी दौरान गाय ने उन पर हमला बोल दिया। जब तक लोग मौके पहुंचते, तब तक गाय ने सींग मारकर उन्हें मरणासन्न कर दिया। लोगों ने गाय को डंडे से भगाया तो वो उनके पीछे दौड़ने लगी। क्षेत्रीय लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। इस दौरान वृद्ध को एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में अवारा गाय को लोगों ने बांध दिया। सूचना पर छत्ता पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ छत्ता शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि अवारा गाय ने व्यक्ति को सींग मारकर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। कोई रोड जाम नहीं हुआ।