आगरा (ब्यूरो)। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। एडीए उपाध्यक्ष डॉ। राजेंद्र पैंसिया द्वारा 29 नवंबर को ड्राफ्ट का प्रजेंटेशन लखनऊ में होगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद एक माह तक दावे एवं आपत्तियां मांगे जाएंगे, फिर इनका निस्तारण किया जाएगा। मास्टर प्लान में शहर का दायरा बढ़ेगा।

38 वर्ष बाद निगम सीमा का विस्तार
38 साल के बाद नगर निगम का सीमा विस्तार हुआ है। इसमें सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र सहित 10 गांव निगम की सीमा में आ गए हैं। अब इन क्षेत्रों को एडीए के दायरे में लाने की कार्रवाई चल रही है। इसी तरह इनर ङ्क्षरग रोड, बिचपुरी, कुबेरपुर के आसपास के नवविकसित क्षेत्र एडीए में शामिल करने की तैयारी चल रही है। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रजेंटेशन के बाद ड्राफ्ट शासन में प्रेषित किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

सात जोन होंगे
मास्टर प्लान में सात जोन होंगे। यह जोन एक से सात तक होंगे। आगरा महायोजना-2021 में भी शहर में सात जोन हैं। मास्टर प्लान में नए बाजार भी शामिल हैं। साथ ही नए बस स्टैंड और इलेक्ट्रिक बसों का भी प्रस्ताव है।

उत्तरी बाईपास प्रस्तावित
मास्टर प्लान में उत्तरी बाइपास प्रस्तावित है। यह नेशनल हाईवे-19 से अलीगढ़ रोड तक पहुंचेगा। इससे दिल्ली से आने वाले भारी वाहन सीधे अलीगढ़ पहुंच सकेंगे।

इनर ङ्क्षरग रोड का होगा निर्माण
नेशनल हाईवे-19 को ग्वालियर रोड से जोडऩे के लिए इनर ङ्क्षरग रोड का निर्माण किया जा रहा है। तीन चरण में बन रहा रोड का पहला चरण पूरा हो गया है, जबकि दूसरे चरण का निर्माण चल रहा है। तीसरा चरण देवरी गांव से ग्वालियर रोड तक बनेगा। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

वेंङ्क्षडग जोन भी बनेंगे
एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, ईदगाह बस स्टैंड सहित शहर की कई और रोड में वेंङ्क्षडग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए स्थलों का चयन किया जा रहा है।

संजय प्लेस होगा डेवलप
एडीए द्वारा संजय प्लेस को विकसित किया जाएगा, जबकि ताजनगरी फेज-दो स्थित जोनल पार्क में चौपाटी बनाया जा रहा है।


प्रजेंटेशन के बाद ड्राफ्ट शासन में प्रेषित किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
डॉ। राजेंद्र पैंसिया, उपाध्यक्ष, एडीए